लखनऊ

UP Weather: अगले 3 घंटों में यूपी के इन जिलों में भीषण बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने की संभावना, जानें कहां पर होगी बरसात ?

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बुधवार से गुरुवार के बीच भारी बारिश होने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने 3 अगस्त को पूर्वांचल के अधिकांश इलाकों में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है।

2 min read
Aug 02, 2023
up_rain_fall_news.jpg
मौसम ने यूपी के 18 जिलों में भीषण बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

UP Weather: उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों तक भीषण बारिश होने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के अनुसार, गुरूवार को पूर्वांचल के ज्यातर इलाकों में भीषण बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक दानिश जी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के अवसाद में बदलने के साथ, यूपी में भारी बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। आईएमडी ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़ें: Weather Forecast: IMD ने जारी किया चेतावनी, हो जाएं सावधान, 35 जिलों में भारी बारिश, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना
आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पिछले दिनों के मुकाबले आज तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में रुक रुक कर बारिश होने की संभावना है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। रात में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
बुधवार की सुबह प्रदेश की राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश हुई। करीब सुबह पांच बजे 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलना शुरू हुई। इसके बाद शुरू हुआ तेज बारिश का सिलसिला जिससे मौसम में ठंड भरी हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है। सुबह पांच बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला लगभग सुबह सात बजे तक जारी रहा।

इन जिलों में होगी भीषण बारिश
बुधवार को बांदा, प्रतापगढ़, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, जौनपुर, संतकबीरनगर, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर और सोनभद्र में भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह कन्‍नौज, जालौन, बलिया, इटावा, औरैया, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और मऊ में भीषण बारिश हो सकती है।

Updated on:
02 Aug 2023 07:59 pm
Published on:
02 Aug 2023 03:58 pm