लखनऊ

अगले चार दिनों तक बदला रहेगा मौसम, आंधी और गरज चमक के साथ बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

UP Weather- राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी। आंशिक बदली भी छाई रहेगी। 30- 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है

2 min read
May 07, 2021
अगले चार दिनों तक बदला रहेगा मौसम, आंधी के साथ गरज के साथ बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

लखनऊ.UP Weather. उत्तर प्रदेश में मौसम की उठापठक जारी है। शुक्रवार को सुबह तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। लेकिन दोपहर तक तेज धूप ने एक बार फिर गर्मी का एहसास कराया। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक के लिए तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है। स्थानीय मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी। आंशिक बदली भी छाई रहेगी। 30- 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ने की उम्मीद है।

मौसम निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पुरवा हवाओं की वजह से बादलों ने आसमान पर डेरा डाला है। इससे मौसम में बदलाव की संभावना है। राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के 75 फीसद स्थानों पर मौसम में बदलाव के आसार पर पहले ही संभावना जताई गई थी। पूर्वी और पश्चिमी अंचलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इस दौरान बूंदाबांदी भी होगी। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम में बदलाव से किसान परेशान

मौसम में बदलाव किसानों की परेशानी बढ़ा सकता है। आंधी और बारिश के चलते आम की फसल को नुकसान होने का खतरा है। जिन जगहों पर गेहूं और अरहर की पिछैती फसल अभी भी कट रही है वहां भी नुकसान हो रहा हे। हालांकि ज्यादातर जगह रबी की फसल कट चुकी है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शाहजहांपुर, शामली, लखनऊ, बागपत समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है।इटावा, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बरेली मंडल के जिले, बदायूं, कासगंज, एटा, शाहजहांपुर, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, जालौन कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, सहारनपुर शामली, फिरोजाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

Published on:
07 May 2021 03:49 pm
Also Read
View All