लखनऊ

Weather Update: कई सिस्टम हुए एक्टिव, 5 दिनों तक बारिश दिखाएगी अपना रौद्र रूप, 60 किमी रफ्तार से आएगा तूफान

Weather Update: दिल्ली- एनसीआर में आज सुबह छिटपुट बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में लगातार 5 दिनों तक अतिभारी बारिश होनी की भविष्यवाणी की है।

less than 1 minute read
Aug 06, 2023
यूपी में 5 दिनों तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना है।

weather update प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास इलाकों में पिछले दिनों मूसलाधार बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने यानी आईएमडी ने अगले 3-4 दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 6 अगस्त से 8 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 6 अगस्त से 10 अगस्त तक पश्चिम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी भविष्यवाणी की है।

इसके साथ ही भारत मौसम विभाग ने राजस्थान, महाराष्ट्र में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि यूपी, बिहार और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: मानसून हुआ उग्र, 5 दिन लगातार होगी बारिश, 80 किमी की रफ्तार से आएगा चक्रवात
इन जिलों में होगी भारी बारिश
आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ की ओर से जारी किए अलर्ट के अनुसार यूपी के 10 जिलों में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश होने वाली है। इनमें गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीरनगर, सिद्धार्थ नगर और उसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों तेजी से आंधी भी आ सकती है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आगरा, औरैया, बांदा, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महोबा, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रयागराज, संत रविदास नगर, सहारनपुर, वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
वहीं, अलीगढ़, बागपत, बरेली, एटा, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हाथरस, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, शामली, सोनभद्र और इसके आसपास के क्षेत्रों गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Updated on:
06 Aug 2023 09:05 pm
Published on:
06 Aug 2023 09:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर