
UP Weather Report Today. यूपी का मौसम अब स्थिर हो गया है। तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गर्मी से लोग अब झुलसने लगे हैं। मौसम विभाग का अपडेट है कि, अगले दस दिनों तक मौसम साफ रहेगा। सिर्फ होली के दिन मौसम में कुछ परिवर्तन का अंदेशा है। संभावना जताई जा रही है कि कुछ बूंदाबांदी हो सकती है। अगले सप्ताह तक तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। बाकी राजधानी लखनऊ में सुबह मौसम बिल्कुल साफ रहा। और मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई अधिक परिवर्तन नहीं होना वाला है। यूपी के बड़े जिलों में मौसम कैसा रहेगा, जानें।
वाराणसी :- वाराणसी में रविवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान साफ था। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 88 है।
प्रयागराज :- प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां भी मौसम साफ था। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 86 रिकॉर्ड किया गया है।
कानपुर :- कानपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम साफ था। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 89 है।
गोरखपुर :- गोरखपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान साफ था। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 90 दर्ज किया गया है।
अयोध्या :- अयोध्या में अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम साफ रहा और धूप निकली। वायु गुणवत्ता सूचकांक 86 दर्ज किया गया है और 'संतोषजनक' श्रेणी में है।
मेरठ :- मेरठ में आज अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम साफ था। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 93 दर्ज किया गया है।
आगरा:- आगरा में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम साफ था। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 109 दर्ज किया गया है।