लखनऊ

Weather Update : सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 3 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Weather Update : मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 23 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की जानकारी दी गयी है।

less than 1 minute read
Nov 23, 2023
kadake ki thand

Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण ठंड बढ़ रही है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान आज यानी कि गुरुवार को 1 प्वाइंट गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस हो गया वही अधिकतम तापमान की बात करें तो 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में सुबह कोहरा देखी जा रही है दोपहर के समय मौसम साफ रहता है तो वही सूरज ढलते ही तापमान में कमी आ जाती है। वही बात करें नोएडा की तो नोएडा में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ ( Western disturbance) का प्रभाव कम होने से मैदानी राज्यों में सर्दी बढ़ने की उम्मीद है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें:UP Weather Update: सूरज ढलते ही ठिठुरन शुरू, जानिए वेस्टर्न डिस्टरबेंस से कितना प्रभावित होगा मौसम

स्काईमेट के मौसम की जानकारी के अनुसार अगले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है। कई जिलों में आंशिक रूप से हल्की बारिश भी होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम में आए इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:बदलेगा यूपी का मौसम, कोहरा और ठंड में होगी बढ़ोतरी...जानें पूरे हफ्ते का हाल

Published on:
23 Nov 2023 06:50 am