लखनऊ

कौन हैं मनीष जगन अग्रवाल जिनकी गिरफ्तारी से अखिलेश हैं परेशान 

Who is SP Leader Manish Jagan: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक बार फिर राजनितिक सरगर्मी बढ़ने वाली है। समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं कौन हैं मनीष जगन अग्रवाल ? 

less than 1 minute read
Feb 15, 2025
Manish Jagan with Akhilesh Yadav

SP Leader Manish Jagan Arrested: मनीष जगन अग्रवाल मूल रूप से सीतापुर के बिसवां के रहने वाले हैं। वो स्वतंत्रता सेनानी जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ जगन बाबू के पौत्र हैं। जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल कद्दावर कांग्रेस नेता थें। ऐसा माना जाता है कि जगन बाबू देश के पहले प्रधनमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनके परिवार के बेहद करीबियों में से एक थें। वो कांग्रेस से राज्य सभा सांसद भी बने।

सपा के करीबी हैं मनीष 

मनीष जगन अग्रवाल एक बिजनेसमैन हैं और समजवादी पार्टी में पिछले 15 सालों से काफी सक्रिय हैं। वो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं। मनीष ने साल 2017 में समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल को हैंडल करना शुरू किया था और देश के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं।

विवादों से है पुराना नाता  

मनीष जगन अग्रवाल का विवादों से पुराना नाता है। जनवरी 2023 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा की युथ विंग) की सोशल मीडिया इंचार्ज ऋचा राजपूत ने यह आरोप लगाया था कि उन्हें सपा के ट्विटर (आज के ‘X’) हैंडल से रेप और जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद लखनऊ के हजरतगंज थाने की पुलिस ने मनीष जगन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

Also Read
View All

अगली खबर