UAE President: युक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का 73 वर्ष में कीर्तिशेष हो गए। यूपी सरकार ने राजकीय शोक घोषित करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की।
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान का निधन हो गया है। यूएई की सरकारी न्यूज एजेंसी WAM ने इसकी पुष्टि की है। राष्ट्रपति जायद अल नहयान 73 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस उत्तर प्रदेश में शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर 14 मई यानि शनिवार को राजकीय अवकाश घोषित किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 73 साल के थे। राष्ट्रपति से जुड़े मामलों के मंत्रालय ने शेख खलीफा के निधन पर 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी मंत्रालय, विभाग, संघीय व स्थानीय संस्थान शुक्रवार से काम करना बंद कर देंगे। भारत राष्ट्रपति समेत कई बड़े नोताओं ने ट्वीट कर संवेदनाएं व्यक्त की।
कौन थे शेख खलीफा बिन जायद
वर्ष 1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी अमीरात के 16वें शासक थे। वह शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। शेख खलीफा ने अपने पिता मरहूम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाह्यान की जगह ली थी। इनके पिता ने 1971 में अमीरात के अस्तित्व में आने के बाद दो नवंबर 2004 को अपने निधन तक यूएई के पहले राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दी थीं। यूएई का राष्ट्रपति बनने के बाद शेख खलीफा ने संघीय सरकार और अबू धाबी की सरकार के पुनर्गठन में बड़ी भूमिका निभाई थी। ऐसा माना जाता है कि शेख यूएई में विकास की नई इबारत तैयार की है।
राष्ट्रपति ने प्रकट की संवेदनाएं
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद के निधन पर शुक्रवार को ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होने लिखा ‘संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद के निधन पर दुख हुआ। हम अपने द्विपक्षीय संबंधों और यूएई में भारतीय समुदाय के कल्याण में उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं महामहिम के परिवार, सरकार और यूएई के लोगों के साथ हैं।‘