लखनऊ

कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का नया DGP, सुलखान सिंह के बाद इनको मिल सकती है जिम्मेदारी, ऐलान जल्द

DGP सुलखान सिंह के बाद इन नामों को लेकर अटकलों का बाजार काफी गर्म है...

2 min read
Dec 27, 2017
Who will be new UP DGP after Sulkhan Singh Retirement hindi news
कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का नया DGP, सुलखान सिंह के बाद इनको मिल सकती है जिम्मेदारी, ऐलान जल्द

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह का कार्यकाल सिर्फ चार दिन बाकी बचा है। मतलब 31 दिसंबर को उनका तीन महीने का सेवा विस्तार खत्म होने जा रहा है। ऐसे में अब बड़ा सवाल ये है कि उन्हें तीन महीने का और सर्विस एक्सटेंशन मिलेगा या नहीं और अगर नहीं मिलेगा तो यूपी का अगला डीजीपी कौन होगा? ये बड़ी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में मौजूद किसी अधिकारी को मिलेगी या प्रतिनियुक्ति पर किसी अधिकारी को बाहर से बुलाया जाएगा। इन तमाम बातों को लेकर अटकलों का बाजार काफी गर्म है।

लोकसभा चुनाव तक संभाले जिम्मेदारी

सूत्रों की अगर मानें तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसी ऐसे डीजी की तलाश में है जो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभाल सके। यानी सूबे की सरकार ऐसे डीजी को यूपी पुलिस का मुखिया बनाना चाहती है जिसका कम से कम डेढ़ साल का कार्यकाल अभी बाकी बचा हो। ऐसे में अगर देखा जाए तो इस मसय यूपी में विजिलेंस के डीजी हितेश चंद्र अवस्थी, इंटेलीजेंस में डीजी भवेश कुमार और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर डीजी एसएसबी रजनीकांत मिश्रा का नाम चर्चा में सबसे आगे है।

इन अधिकारियों पर भी चर्चा

वहीं दूसरी तरफ अगर देखा जाए तो वरिष्ठता क्रम में प्रवीण सिंह का नाम सबसे आगे है। लेकिन प्रवीण सिंह का कार्यकाल केवल जून 2018 तक ही बचा है। अगर वह डीजीपी बनते हैं तो उन्हें छह माह का कार्यकाल मिलेगा। प्रवीण सिंह के बाद उनके ही बैचमेट डीजी होमगार्ड डॉ सूर्य कुमार का नंबर आता है। पिछले दो साल से उनका नाम डीजीपी की रेस में लगातार चर्चा में बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार इस बात पर भी चर्चा कर रही है कि प्रवीण सिंह को डीजी बना दिया जाए और उनके रिटायर होने के बाद हितेश अवस्थी को डीजी बनाया जाए। आपको बता दें कि हितेश अवस्थी का कार्यकाल जून 2021 तक है। जबकि भवेश सिंह का कार्यकाल जनवरी 2020 तक है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए रजनीकांत मिश्रा का कार्यकाल अगस्त 2019 तक है।

सरकार के सामने मुश्किल

दरअसल सरकार के सामने मुश्किल ये है कि अगर भवेश सिंह को डीजी बनाया जाता है तो यूपी में मौजूद कम से कम एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों को सुपरसीड करना होगा। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में डीजी की कुल संख्या 20 है। इसमें मौजूदा डीजीपी सुलखान सिंह और पूर्व डीजीपी जावीद अहमद भी शामिल हैं। इनके अलावा 6 डीजी रैंक के अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं जिसमें पूर्व डीजीपी जावीद अहमद भी शामिल हैं। ऐसे में सुलखान सिंह के रिटायर होने के बाद प्रदेश में उपलब्ध डीजी रैंक के अधिकारियों की संख्या 13 बचेगी। जिसमें भवेश कुमार सिंह का नंबर 12वां है। उनसे जूनियर केवल डीजी वाराणसी जोन विश्वजीत महापात्रा ही हैं।

इनको भी मिल सकती है जिम्मेदारी

ऐसे में सरकार वरिष्ठता के आधार पर प्रवीण सिंह को डीजी बना सकती है। लेकिन जातिवाद को लेकर पैदा होने वाले किसी विवाद से बचने के लिए हितेश अवस्थी और रजनीकांत मिश्रा में से किसी एक को भी उत्तर प्रदेश के डीजीपी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं दूसरी तरफ चर्चाएं ये भी हैं कि सरकार डीजीपी सुलखान सिंह को ही एक और सेवा विस्तार दे सकती है। तो कुछ ये दावा कर रहे हैं कि सुलखान सिंह को यूपी सरकार अब दूसरी बड़ी जिम्मेदारी देकर डीजीपी की कुर्सी किसी और को दे सकती है।

Published on:
27 Dec 2017 01:28 pm
Also Read
View All
समाजवादी पार्टी में बड़ी बगावत? रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपी चिट्ठी, ओपी राजभर ने दिए बड़े संकेत

मुहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन नहीं चलेगा! 12 फीट से ऊंचे ताजिया की नहीं मिलेगी अनुमति, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?