
Repeated minister after shilanyas should not come for the third time
शहडोल- आधा निर्माण कार्य कराने के बाद नपा ने दोबारा प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से पोनांग तालाब के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास करा दिया। इसके पहले प्रभारी मंत्री ने ही 22 जून 2017 को पोनांग तालाब के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया था। इसके बाद नपा ने पोनांग तालाब की जगह लल्लू और पोनांग तालाब में 30 लाख रुपए खर्च कर दिए। आरोप तो ये भी लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य की राशि का बंदरबांट कर लिया गया, इसलिए निर्माण अधूरा रह गया।
कराया गलती का एहसास : शिलान्यास के दौरान प्रभारी मंत्री ने गलती का अहसास भी कराया। कहा कि इंजीनियरों को पहले बाउंड्रीवाल बनाना चाहिए। नपा ने पहले काम चालू करा दिया और बाउंड्रीवाल बनाना भूल गई। उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं लेकिन अब तीसरी बार हमें भूमि पूजन और शिलान्याश के लिए नहीं आना पड़े।
नपा की पुरानी परिषद द्वारा इसी निर्माण कार्य के लिए प्रभारी मंत्री से शिलान्यास के बाद पहले साढ़े सात लाख, दोबारा साढ़े 22 लाख, अब 58 लाख रुपए स्वीकृत कराए हैं। उधर सीएमओ बीएस चतुर्वेदी का कहना है कि तीन फेज में काम कराया जा रहा है। तीसरे फेज के कार्य के लिए 58 लाख रुपए डीएमएफ से स्वीकृत किए गए हैं।
चौपाटी का किया लोकार्पण
प्रभारी मंत्री ने नगर में 23 लाख रुपए की लागत से बनाई गई चौपाटी का भी लोकार्पण किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, जयसिंहनगर विधायक प्रमिला सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत छाबड़ा के अलावा अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
देश को वैभवशाली बनाने सुशासन जरूरी
मानस भवन में सुशासन दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि लोकतंत्र की स्थापना के लिए सुशासन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया। देश को परम वैभवशाली बनाने और लोकतंत्र की स्थापना के लिए सुशासन जरूरी है। शुक्ल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का विरोधी भी सम्मान करते हैं। समारोह को विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी, जयसिंहनगर विधायक प्रमिला सिंह, नपा अध्यक्ष उर्मिला कटारे, भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत छावड़ा और कलेक्टर नरेश पाल ने भी संबोधित किया प्रभारी मंत्री ने सुशासन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान बैगा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल बैगा, पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना, अनुपम अनुराग अवस्थी आदि मौजूद थे।
सीएमएचओ-सीएस को लगाई फटकार
स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने अधिकारियों को फटकार लगाई। सीएमएचओ राजेश पाण्डेय और सिविल सर्जन एनके सोनी को सुधार के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री रोगी कल्याण समिति की बैठक ले रहे थे। उसी दौरान शिकायत आई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं जल्द ठीक होनी चाहिए। मरीजों को परेशानियां नहीं होनी चाहिए। कहा कि सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा 10 दिन बाद आकर जिला अस्पताल का निरीक्षण करूंगा।
तीन सौ से अधिक काम अधूरे
डीएमएफ के तहत वर्ष 2016 से अब तक के लिए 544 निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे। इसके लिए 64 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। निर्माण एजेंसिंयो और विभागीय लापरवाही के कारण 300 से अधिक निर्माण कार्य अधूरे हैं। प्रभारी मंत्री ने मंगलवार को डीएमएफ कार्यों की समीक्षा की और निर्माण कार्यों में लापरवाही को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि 2018-19 के लिए लगभग 60 करोड़ रुपए रायल्टी की राशि से शासन द्वारा जारी किए गए हैं। जिनसे विकास कार्यों के अलावा अन्य जन सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।
Published on:
27 Dec 2017 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
