9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बनेगी नई नगर पंचायत, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Shahdol- सीएम डॉ. मोहन यादव ने शहडोल को दी अनेक सौगातें

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav announced the formation of a Nagar Panchayat in Jaitpur

CM Mohan Yadav announced the formation of a Nagar Panchayat in Jaitpur- demo Pic

Shahdol- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सच्चा वादा-पक्का काम ही राज्य सरकार की पहचान है। शहडोल जिले के धनपुरी में वॉटर पार्क के लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को माता शबरी जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने अनेक घोषणाएं कीं। उन्होंने शहडोल को गीता भवन, मेडिकल कॉलेज में सीट वृद्धि और नए महाविद्यालय की सौगात दी। सीएम मोहन यादव ने नई नगर पंचायत बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने जैतपुर के लिए यह घोषणा की।

धनपुरी में सीएम मोहन यादव ने नगर पालिका द्वारा 20 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए वॉटर पार्क और मिनी ओलंपिक मापदंड पर आधारित स्विमिंग पूल का शुभारंभ किया। प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

जैतपुर को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गीता भवन निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इसके बन जाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाइब्रेरी और कोचिंग जैसी शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि शहडोल मेडिकल कॉलेज में सीट वृद्धि के संबंध में विभाग से प्रस्ताव प्राप्त होने पर सीट वृद्धि की जाएगी। सीएम ने जैतपुरवासियों को भी बड़ी सौगात दी। उन्होंने जैतपुर को नगर पंचायत बनाने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले में 160 करोड रुपए की लागत से 45 किलोमीटर सड़क निर्माण तथा जैतपुर महाविद्यालय में कला और विज्ञान संकाय के भवन निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही नवीन महाविद्यालय शुरु करने की भी घोषणा की। उन्होंने 3 किलोमीटर लंबे मॉडल रोड निर्माण पर भी सहमति प्रदान की।

मिनी ओलंपिक के मापदंड पर आधारित स्विमिंग पूल

सांसद हिमाद्री सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि धनपुरी को मिनी ओलंपिक के मापदंड पर आधारित स्विमिंग पूल की सौगात मिली है। विधायक जय सिंह मरावी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दी जा रही सौगात के लिए उनका आभार मानते हुए क्षेत्र के लिए आवश्यक विकास कार्यों और जन अपेक्षाओं से अवगत कराया। नगर पालिका धनपुरी की अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा ने स्वागत भाषण दिया।