
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया की घटना
शहडोल. ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया में बीती रात तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शिक्षक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक अजय ङ्क्षसह 52 वर्ष निवासी रामनगर ब्यौहारी विकासखंड में माध्यमिक स्कूल में शिक्षक थे। शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपने निजी काम से ग्राम कोठिया गए हुए थे। रात करीब 8 बजे वापस लौटते समय मानपुर रोड में सडक़ पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक यीपू 95 बी 4911 के चालक ने टक्कर मार दी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने ब्यौहारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका पंचनामा तैयार किया और शव पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया की घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से ट्रक को जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन मालिक व चालक की तलाश की जा रही है।
Updated on:
09 Feb 2026 11:52 am
Published on:
09 Feb 2026 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
