लखनऊ

अगले तीन दिनों तक यूपी में बिकेगी सस्ती शराब और बीयर, सरकार का फैसला

जानें शराब और बीयर के दाम, कौन सी बोतल किस रेट में बिकेगी...
2 min read
• •
Updated: 8 May 2020, 4:19 PM IST
अगले तीन दिनों तक यूपी में बिकेगी सस्ती शराब और बीयर, सरकार का फैसला
अगले तीन दिनों तक यूपी में बिकेगी सस्ती शराब और बीयर, सरकार का फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बढ़े हुए दामों पर शराब और बीयर की बिक्री 11 मई से शुरू होगी। तब तक प्रदेश की सभी फुटकर दुकानों पर डिस्टलरियों से बढ़े हुए नए अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) अंकित किए हुए शराब और बीयर की बोतलें व केन आ जाएंगे। फिलहाल इस समय राज्य में पुराने स्टाक की ही शराब और बीयर पुराने दामों पर ही बेची जा रही है। इसलिए जिन दुकानों पर पुराने दामों की शराब या बीयर का स्टॉक है, ग्राहक ढूंढ-ढूंढकर वहां पहुंच रहे हैं और खरीद रहे हैं। इसके अलावा अगर कोई एमआरपी से ज्यादा दाम वसूल कर शराब और बीयर बेचने की कोशिश करता है तो उनके खिलाफ आबकारी विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।

बढ़े शराब के दाम

आपको बता दें कि प्रदेश की योगी सरकार ने देसी और विदेशी शराब पर उपकर (सेस) लगाने का फैसला किया था। जिसके बाद देसी शराब की कीमत 11 मई से पांच रुपए बढ़ गई। जिसके चलते अब 65 रुपये में मिलने वाली बोतल अब 70 रुपये में मिलेगी। इसी तरह 75 वाली बोतल 80 रुपये में मिलेगी। वहीं अंग्रेजी शराब के दाम 11 मई से 10 से 400 रुपये तक बढ़ गए हैं।


विदेश से आने वाली शराब ज्यादा महंगी

सरकार के फैसले के बाद 11 मई से होंगे ये दाम

- विदेशी और मीडियम क्वालिटी की शराब- 180 मिली तक 10 रुपये, 180 से 500 मिली तक 20 रुपये और 500 मिली से अधिक की बोतल 30 रुपये महंगी

- रेगुलर शराब- 180 मिली तक 20 रुपये, 180 से 500 मिली तक 30 रुपये और 500 मिली से ज्यादा की बोतल 50 रुपये महंगी

- प्रीमियम क्वालिटी की अंग्रेजी शराब- 180 मिली तक 20 रुपये, 180 से 500 मिली तक 30 रुपये और 500 मिली से ज्यादा 50 रुपये महंगी

- विदेश से आने वाली शराब के दाम सबसे ज्यादा बढ़े। इसमें 180 एमएल तक 100, 180 से 500 एमएल तक 200 और 500 एमएल से ज्यादा 400 रुपये महंगी


बीयर भी हुई महंगी

स्ट्रांग और लैंगर- 500 एमएल तक 10 रुपये,

500 एमएल से अधिक 20 रुपये,

10 लीटर केग 200 रुपये,

20 लीटर केग 200 रुपये,

20 लीटर से अधिक केग पर 600 रुपये

समुद्र पार से आने वाली बीयर-

500 एमएल तक 20 रुपये,

500 एमएल से अधिक 30 रुपये महंगी

Updated on:
8 May 2020, 4:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘PM मोदी के माता-पिता का अपमान करने वालों को शर्म आनी चाहिए’, खरगे के बयान पर भड़के केशव प्रसाद मौर्य; कांग्रेस को लेकर कही ये बात

‘कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ की बारी’, ओपी राजभर बोले- अखिलेश यादव, PDA का सत्यानाश अपनी आंखों से देखने के लिए तैयार रहिए

‘अभद्र भाषा कांग्रेस की संस्कृति’, PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी से भड़के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बोले- राजनीतिक लोगों में मूल्यों की कमी

लखनऊ के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, श्रद्धालु बनकर आई महिला देवी के गहने लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

विद्युत सखियों का कमाल: 3720 करोड़ रुपये के बिजली बिल जमा, 47 करोड़ से ज्यादा कमीशन अर्जित