लखनऊ

पारिवारिक कलह के चलते मां बेटी ने की आत्महत्या, तलाक के बाद की थी दूसरी शादी

पारिवारिक कलह ने ली मां और बेटी की जान, पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों को सौंप दिए दोनों के शव।
less than 1 minute read
Feb 05, 2023
पुलिस ने बताई घटना
पुलिस ने बताई घटना

यूपी के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना इलाके के सहसपुर कस्बे निवासी एक महिला ने पारिवारिक कलह चलते अपनी चार साल की बच्ची के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। एस ओ ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताई घटना

एस ओ ने बताया कि घर में रोज होते थे झगड़े, जिसकी वजह से स्योहारा में सहसपुर के मेवा नवादा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम को 30 साल की सबा इकबाल नाम की महिला ने अपनी चार साल की बेटी आरिफा के साथ सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों को सौंपा शव

स्योहारा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव चौधरी ने कहा कि घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सबा इकबाल ने दो साल पहले पति से तलाक के बाद दूसरी शादी की थी। आरिफा उसके पहले पति की संतान थी। एसएचओ ने कहा कि परिजनों के आग्रह पर दोनों शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों को सौंप दिए।

Published on:
05 Feb 2023 09:36 am