27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी को बोला अपशब्द, पास खड़ी लड़कियों ने कर दी पिटाई, लगे 18 टांके

फोन ना उठाने पर पत्नी को दी गालिया, पास खड़ी लड़कियों ने युवक को धो डाला। बाइक की चाबी छीनी, मुकदमा दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 3 Feb 2023, 9:57 AM IST

   गलतफहमी में हुई मारपीट

गलतफहमी में हुई मारपीट

कृष्णानगर स्थित फिनिक्स माल के पास युवतियों ने सरेराह युवक को पीट दिया और हंगामा करने लगीं। झगड़ा होता देख राहगीर भी युवतियों का पक्ष लेने लगे। इस बीच भीड़ में शामिल लोगों ने युवक के सिर पर वार कर दिया। जिससे युवक खून से लहूलुहान होकर गिर गया। बवाल बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने युवक को किसी तरह भीड़ के बीच से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : सहयोगी से परेशान होकर लखनऊ की महिला डेंटिस्ट्स ने बेंगलुरु में की आत्महत्या

गलतफहमी में हुई मारपीट

मानकनगर निवासी केके श्रीवास्तव के मुताबिक शाम को वह फीनिक्स माल के पास ठेले पर खाना खा रहे थे। इस दौरान उन्होंने पत्नी को फोन मिलाया, जिसने कॉल रिसीव नहीं की। इस बात से केके को गुस्सा आ गया। वह पत्नी के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने लगे। यह बात पास खड़ी युवतियों को पसंद नहीं आई। उन्हें शक हुआ कि केके ने उन्हें ही अपशब्द कहे हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ एसिड अटैक: पार्टनर बना रहा था शारीरिक का प्रेशर, गे पार्टनर ने फेंका तेजाब

इस बात पर उनकी केके श्रीवास्तव से कहासुनी होने लगी। केके ने युवतियों के आरोप को नकार दिया मगर कहासुनी के बीच काफी लोग जमा हो गए, जिन्होंने युवक को पीट दिया। इस बीच उनके सिर पर भी भारी चीज से हमला किया गया। भीड़ से बचने के लिए केके ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी की टीम ने केके को बचाया।

यह भी पढ़ें : बीवी ने अपने दांतों से काटी पति की जीभ, दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए वजह


युवक को लगे 18 टांके

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक युवक के सिर में 18 टांके लगे हैं। केके श्रीवास्तव ने युवतियों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें मारपीट, जानलेवा हमला और बाइक की चाबी छीनने के आरोप लगाए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें: बिकरू कांडः खुशी दुबे ने बयां किया दर्ज, बोली- बनना तो डॉक्टर या वकील चाहती थी लेकिन किस्मत ने बना दिया अपराधी