27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ एसिड अटैक: पार्टनर बना रहा था शारीरिक संबंध, गे पार्टनर ने फेंका तेजाब

Lucknow Acid Attack Case: लखनऊ में मां-बेटे पर हुए तेजाब हमले का पर्दाफाश हो गया है। मामला समलैंगिक संबंधों से छुटकारा पाने का है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 31 Jan 2023, 3:23 PM IST

  8 साल से रिलेशनशिप में थे विकास बना रहा था दबाव

8 साल से रिलेशनशिप में थे विकास बना रहा था दबाव

29 जनवरी को लखनऊ में मां-बेटे पर हुए तेजाब हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हरियाणा के 32 वर्षीय एक गे इंटीरियर डेकोरेटर विक्रम को गिरफ्तार किया है, जिसने 26 वर्षीय पीड़ित विकास से छुटकारा पाने के लिए हमले को अंजाम दिया था, जिसके साथ वह रिश्ते में था।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के गोमती नगर में हुआ मां- बेटे पर एसिड से अटैक, घटना CCTV में कैद

दो आरोपी गिरफ्तार, एक अभी फरार

पुलिस ने कहा कि विकास ने जब धमकी दी कि वह अपने यौन अभिरुचि को अपने परिवार के समक्ष प्रकट करेगा, तब आरोपी विक्रम ने अपने चचेरे भाई मोहित कुमार और दीपक कुमार को हमला करने के लिए 50 हजार रुपये दिए। पुलिस ने मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दीपक अभी फरार है।

यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस ने कॉलेज के लड़के को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मां और बेटे का अस्पताल में चल रहा इलाज

विकास और उसकी मां 30 प्रतिशत जल गए थे और सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।हरियाणा के झज्जर जिले के विक्रम और दिल्ली के मोहित को सोमवार को दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

8 साल से रिलेशनशिप में थे विकास बना रहा था दबाव

पुलिस का दावा किया कि विक्रम और विकास आठ साल से रिलेशनशिप में थे। कुछ महीनों से विकास विक्रम पर अपने परिवार को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। विक्रम ने विकास को समझाने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। विकास ने कथित तौर पर विक्रम का पर्दाफाश करने की धमकी दी। इसके बाद विक्रम ने विकास से छुटकारा पाने की योजना बनाई और हमले की साजिश रची।

यह भी पढ़ें : ऐतिहासिक ग्लोब पार्क का नाम बदलकर जी-20 करने पर लखनऊ के लोग कर रहे विरोध