27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस ने कॉलेज के लड़के को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

लखनऊ चिनहट में दोस्त से मिलने गए लड़ने ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, अधिकारीयों ने लिया संज्ञान, बैठाई आरोपी के खिलाफ जांच।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 29 Jan 2023, 4:57 PM IST

पीड़ित ने बताई पूरी घटना, दोस्तों ने बनाया वीडियो

पीड़ित ने बताई पूरी घटना, दोस्तों ने बनाया वीडियो

लखनऊ के चिनहट इलाके के एक स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र को कथित तौर पर पीटने के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के गोमती नगर में हुआ मां- बेटे पर एसिड से अटैक, घटना CCTV में कैद


पीड़ित ने बताई पूरी घटना, दोस्तों ने बनाया वीडियो

घटना 26 जनवरी की है जब पीड़ित अपने दोस्त के साथ गोयल हाइट्स अपार्टमेंट में एक दोस्त से मिलने गया था। आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर विजय मिश्रा ने छात्रों को रोका और अपार्टमेंट में उनके आने के पीछे के मकसद के बारे में पूछताछ की। उसके सही से जवाब न देने की वजह से पुलिस अधिकारी ने लड़के की पिटाई कर दी। उसकी हरकत को पीड़ित के दोस्त ने वीडियो में कैद कर लिया।

पुलिस कर्मचारी के खिलाफ दर्ज हुई कम्पलेन

एसएचओ ने कहा है, "पीड़ित अपने दोस्तों के साथ गोयल अपार्टमेंट में एक दोस्त से मिलने गया था और जब गार्ड ने उनसे पहचान पत्र मांगा, तो उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया । जिसे देखकर विजय ने पहले दोनों को डांटा। इससे नाराज होकर पीड़ितों ने विजय को अपशब्द कहे। जिसके बाद विजय अपना आपा खो बैठा और उसने बच्चों की पिटाई कर दी।" उन्होंने कहा, "विजय मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।"

यह भी पढ़ें: सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल गायब होने पर हुए निलंबित,जानिए पूरी वजह

बीबीडी पुलिस स्टेशन के एसएचओ अतुल कुमार सिंह ने कहा कि विजय मिश्रा अग्निशमन विभाग में थे और वर्तमान में हाई कोर्ट भवन की देखरेख कर रहे थे और उसी अपार्टमेंट के निवासी थे।