27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल गायब होने पर हुए निलंबित,जानिए पूरी वजह

सब-इंस्पेक्टर बताया "अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गया। उसने कहा कि जिस बैग में उसने सर्विस पिस्टल और नकदी रखी थी, वह गायब है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 29 Jan 2023, 12:47 PM IST

   अचानक चक्कर आया और गायब हो गई पिस्टल

अचानक चक्कर आया और गायब हो गई पिस्टल

कारतूस के साथ सर्विस पिस्टल गायब होने के बाद पुलिस सब-इंस्पेक्टर इरशाद अहमद को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। घटना 23 जनवरी की है, लेकिन मामला शनिवार को सामने आया। इस संबंध में यूपी 112 बाराबंकी के इंस्पेक्टर संजीव कुमार यादव ने मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ की सड़क पर 'स्कूटी रोमांस' के बाद अब 'कार रोमांस'

अचानक चक्कर आया और गायब हो गई पिस्टल

यादव ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी एस-1 इरशाद अहमद मसौली थाने में तैनात पीआरवी में तैनात है। 23 जनवरी को यूपी 112 को संदेश मिला कि वह बाराबंकी के सफेदाबाद केवाड़ी मोड़ पर बेहोश होकर गिर गया है और वहां एक पीआरवी पहुंची। शिकायतकर्ता ने कहा, इरशाद ने टीम को बताया कि उसे अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गया। उसने कहा कि जिस बैग में उसने सर्विस पिस्टल और नकदी रखी थी, वह गायब है।

यह भी पढ़ें : साहब! पत्नी बेटे के उम्र के लड़के से करती थी प्यार, इसलिए मार डाला; कर लीजिए गिरफ्तार


नियमों का किया उल्लंघन

24 जनवरी को इरशाद ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह शाम करीब 6.45 बजे अपने घर से कार्यस्थल के लिए निकला था। 21 जनवरी को पिस्टल व कारतूस से भरा बैग बाइक के पीछे बांध दिया था। उसने इसे लगभग 7.45 बजे गायब पाया, जब वह लखनऊ अयोध्या रोड पर कालिका हवेली के पास था। उन्होने कहा, इरशाद ड्यूटी खत्म होने के बाद शिफ्ट ड्यूटी के प्रभारी को सौंपी जाने वाली सर्विस पिस्टल ले जाने के नियमों का उल्लंघन करने का भी दोषी है।

यह भी पढ़ें: बीवी ने अपने दांतों से काटी पति की जीभ, दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए वजह