27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ के गोमती नगर में हुआ मां- बेटे पर एसिड से अटैक, घटना CCTV में कैद

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर की पार्श्व कॉलोनी में मां -बेटे पर कुछ अज्ञात युवकों ने एसिड से अटैक किया। पीड़ित अस्पताल में भर्ती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 29 Jan 2023, 4:17 PM IST

आरोपियों की तलाश में बनी टीमें

आरोपियों की तलाश में बनी टीमें

लखनऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे है। आज सुबह ही गोमती नगर की सबसे पाश कालोनी में दो युवको ने एक घटना को अंजाम दे डाला। गोमती नगर में एसिड अटैक की घटना से सनसनी फैल गई।

बदमाशों ने घर में घुस कर किया हमला

दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर एसिड डाल कर हमला कर दिया। गंभीर हालत में मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। घटना गोमतीनगर के पार्श्व कॉलोनी विराम खंड 3 की है। बाइक सवार 2 बदमाशों ने 16 वर्षीय किशोर विकास वर्मा और 40 वर्षीय उसकी मां पर एसिड से हमला कर दिया। जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए।

आरोपियों की तलाश में बनी टीमें

हमले के पहले CCTV में हाथ में बोतल लेकर जाते हुए दो लोगों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ़्तारी हो जाएगी।

एसिड अटैक पर कानून

ऐसे मामलों पर आईपीसी की धारा 326 के तहत गंभीर रूप से जख्मी करने का ही केस दर्ज होता था। लेकिन इस तरह के अपराध बढ़ने पर आईपीसी में धारा 326 ए और बी जोड़ी गई। जिसके तहत इस अपराध को गैर जमानती अपराध माना गया। दोषी को कम से कम 7 साल की सजा और अधिकतम आजीवन कारावास का प्रावधान किया गया।