लखनऊ

फर्जी मार्कशीट लगा कर हासिल की नौकरी, जांच में आया मामला

लखनऊ मोहनलालगंज में हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट से डाकपाल की नौकरी हासिल करने वाली महिला पर मुकदमा
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2023, 6:39 AM IST
 जांच में खुली पोल
जांच में खुली पोल

हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर डाकपाल की नौकरी हासिल करने वाली जालसाज महिला पर सहायक अधीक्षक, डाकघर पूर्वी मंडल की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई हैं। लखनऊ के पूर्वी उपमंडल के सहायक अधीक्षक सुनील गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुये बताया कि डाक विभाग द्वारा 2021 में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती की ऑनलाइन विज्ञप्ति निकाली गई थी।

मोहनलालगंज के भदेसुआ शाखा डाकघर पर आनलाइन विज्ञापन के माध्यम से सरिता सिंह निवासी कुसव, भाऊपुर जनपद जौनपुर की नियुक्ति शाखा डाकपाल के पर की गयी थी। जिसके बाद सरिता सिंह द्वारा दी गयी मार्कशीटों और प्रपत्रों को जांच के लिये भेजा गया था। महिला डाकपाल माध्यम से हाईस्कूल की जो मार्कशीट झारखंड अधिविद्य परिषद की लगायी गयी थी, वह जांच में फर्जी निकली थी।

जिसके बाद नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया था। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि सहायक अधीक्षक की तहरीर पर फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल करने वाली सरिता सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
--

Published on: