लखनऊ

महिलाएं  और पुरुष डायटिंग को लेकर करते है गलतियां, नहीं घटता है वजन

Health मोटापा कम करने के लिए कर रहे है, डायटिंग फिर भी नहीं कम हो रहा मोटापा, कहीं गलत डाइट में तो नहीं फस गए आप।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Mar 2023, 9:28 AM IST
डाइट को लेकर रहे सावधान
डाइट को लेकर रहे सावधान

जितनी कैलोरी खाऊ, उसे ज्यादा खर्च करो। कम खाओ। नियमित व्यायाम करो। ये सब ही तो हैं वजन घटाने का असली फॉर्मूला। पर क्यों वजन घटाना इतना मुश्किल साबित होता है, आइए जानें एक्सपर्ट योगा टीचर अनुपम से।

यह भी पढ़ें:


जानिए खास बातें जो है जरूरी


1 . वजन कम करने के लिए अकसर लोग लिक्विड डाइट जैसे जूस आदि की ओर रुख कर लेते हैं। पर, जूस ब्लड शुगर को बढ़ा देता है। जूस पीने के कुछ देर बाद और ज्यादा भूख लगती है, जिसके कारण हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। जूस के साथ फाइबर और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करें।

2 . योगा टीचर अनुपम ने कहा कि कम खाने से वजन भी घटेगा, जरूरी नहीं। दिन भर में तीन बार खाना जरूर खाएं। शोध बताते हैं कि इससे कम खाने वाले लोग पूरे दिन में ज्यादा कैलोरी ग्रहण करते हैं।

3 . वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोग अकसर प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने लगते हैं। पर क्या आप जानती हैं कि ज्यादा प्रोटीन वसा के रूप में शरीर में इकट्ठा हो जाता है? साथ ही प्रोटीन बार आदि में चीनी भी प्रचुर मात्रा में होता है।

4 . वजन कम करने के चक्कर में अपना पसंदीदा खाना पूरी तरह से बंद करना ठीक नहीं। ऐसा करने वाले लोग बाद में और भी ज्यादा मात्रा में अपनी पसंदीदा चीज खाने लगते हैं और वजन फिर बढ़ जाता है।

Published on: