लखनऊ

सर्दियों में बढ़ जाती है, पीरियड में दिक्कत, रहे सावधान

दर्द का होना, अधिक खून का निकलना सेहत पर डालता है बुरा। सर्दियों में गैस की समस्या भी बहुत परेशान।

less than 1 minute read
Nov 14, 2023
डॉक्टर का सलाह

पीरियड, मासिक धर्म या माहवारी इस नाम को हर महिला, पुरुष अच्छी तरह से जनता है लेकिन समझने की कोशिश कोई नहीं करता। महिलाओं को हर महीने इस नेचुरल दर्द से गुजरना पड़ता है। उसके बाद भी वो अपना ध्यान नहीं रख पाती है।

डॉक्टर की सलाह

. डॉक्टर शीला श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाएं माहवारी के दौरान खाने में हल्का भोजन का सेवन करें इससे उनको इस दौरान गैस की समस्या नहीं होगी , पानी की का सेवन जरूर करें।

. गर्म पानी से नहाए , सफाई का रखें विशेष ध्यान, उन्होंने कहा कि नहाने के बाद क्रीम का प्रयोग करें।

. खाली पेट बिलकुल ना रहे कुछ न कुछ खाए जरूर, इस समय चिचिड़ापन बहुत बढ़ जाता है जो सेहत पर गलत प्रभाव डालता है।

. सर्दियों में चेहरे, हाथ और पैरो पर सूजन आ जाती है। पेट में दर्द बहुत होता है इस दौरान गर्म पानी से पेट की सेकई करें और कोशिश करे की कोई भारी समान ना उठाए।

Published on:
14 Nov 2023 09:40 am
Also Read
View All