लखनऊ

कपिल देव अग्रवाल ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की

कश्मीर से धारा 370 व 35 A का हटाया जाना भी उन्हीं के संघर्ष का परिणाम है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2020, 6:51 PM IST
कपिल देव अग्रवाल ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की
कपिल देव अग्रवाल ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की

लखनऊ ,उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर अपने कार्यालय बापू भवन 1/4 अष्टम तल पर पुष्पांजलि अर्पित की । उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के अप्रतिम नायक डॉ. मुखर्जी जी ने न केवल स्वतंत्रता से पहले देश के लिए संघर्ष किया, बल्कि स्वतंत्रता के बाद भी देश की एकजुटता के लिए अपने प्राणों को आहूत कर दिया। बंगाल, पंजाब और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाये रखने के लिए उनका तप और संघर्ष वंदनीय है। हाल ही में कश्मीर से धारा 370 व 35 A का हटाया जाना भी उन्हीं के संघर्ष का परिणाम है।

महान व्यक्तित्व के धनी डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री के साथ सांसद भोला सिंह (बुलन्दशहर) व विधायक रामकुमार अग्रवाल जी (हरदोई) ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

Published on: