लखनऊ

Budget 2023: देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने में मील का पत्थर साबित होगा ये बजट- CM योगी

सीएम योगी ने कहा है कि ये बजटसमाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2023, 4:05 PM IST
yogi.jpg

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के बजट को शानदार बताया है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया है। बजट पेश होने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये नए भारत का एक विजन है।

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, "आज प्रस्तुत हुए आम बजट 2023-24 में 'नए भारत' की समृद्धि का संकल्प है, अंत्योदय का विजन है, 130 करोड़ देश वासियों की सेवा का लक्ष्य है। वर्तमान केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है।"

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मैं आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत 'विकसित भारत' के संकल्प को पूर्ण करते सर्वसमावेशी और लोक-कल्याणकारी केंद्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करता हूं। केंद्रीय वित्त मंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन!"

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बजट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्तमंत्री जी बजट में आयकर में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। छूट की सीमा में वृद्धि व नई कर व्यवस्था में बदलाव से आदमी के हाथ में अधिक पैसा बचेगा, खपत बढ़ेगी और विकास को गति मिलेगी।"

मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतरामण आज, 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश कर रही हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव होना है। इस चुनाव से पहले मोदी सरकार का ये आखिरी पूर्ण बजट है।

Updated on:
1 Feb 2023, 4:05 PM IST
Published on: