28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budget 2023: डिंपल यादव बोलीं- इसमें कुछ भी नहीं, ये सिर्फ चुनावी बजट

मैनपुरी से सांसद डिंपल ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने भी बजट को निराशाजनक कहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 1 Feb 2023, 3:44 PM IST

dimap.jpg

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने कहा है केंद्र सरकार का बजट एकदम निराशाजनक है। बजट भाषण खत्म होने के बाद संसद के बाहर उन्होंने ये बातें कहीं।

डिंपल यादव ने कहा, "ये चुनावी बजट है, किसानों के लिए कुछ नहीं है। किसानों की एमएसपी की बात नहीं की है। रेलवे को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया है। आधी से ज्यादा आबादी गांव में बसती है लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया है। ये बहुत ही निराशाजनक बजट है।"

अखिलेश ने भी बजट को कहा निराशाजनक
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट किया, '' भाजपा अपनी सरकार के बजट का दशक पूरा कर रही है, पर जब देश की जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी।’’ भाजपाई बजट महंगाई और बेरोजगारी को और बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें: KGMU के रिसर्च में दावा, मां का दूध शिशु के लिए खतरनाक, नॉनवेजिटेरियन मां का दूध जहर

किसान, मज़दूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ती है क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुंचाने के लिए बनता है।

मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतरामण आज, 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश कर रही हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव होना है। इस चुनाव से पहले मोदी सरकार का ये आखिरी पूर्ण बजट है।