28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में उतरे OBC-SC संगठन, पोस्टर पर लिखा- गर्व से कहो हम शूद्र हैं

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर 'गर्व से कहो हम शुद्र हैं' पोस्टर लगा हुआ है। साधु-संत लगातार स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध कर रहे हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 31 Jan 2023, 5:22 PM IST

dsgxf.jpg

रामचरितमानस विवाद के बीच सपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगवा दिया है। सपा के कार्यकर्ता खुद के नाम के आगे डॉ. शूद्र उत्तम प्रकाश सिंह पटेल पोस्टर पर लिखा है। पोस्टर में लिखा है, "गर्व से कहो कि हम शुद्र हैं।"

पोस्टर लगाने वाले डॉक्टर उत्तम प्रकाश सिंह पटेल ने अपने नाम के आगे शूद्र लगाकर संबोधित किया है। राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा मुंबई महाराष्ट्र के रहने वाले डॉ. शूद्र उत्तम प्रकाश सिंह पटेल ने पोस्टर के सबसे ऊपर दोनों कोनों पर जय शूद्र समाज लिखा है।

जानिए पोस्टर क्यों है चर्चा में
इसके बाद पोस्टर में लिखा है। 6743 जातियां बनाम शूद्र समाज का आंकड़ा लिखा गया है। फिर गर्व से कहो हम शूद्र हैं का स्लोगन बड़े अक्षरों में लिखा गया है। जय शूद्र समाज, जय संविधान, लिखा है, इसलिए यह पोस्टर चर्चा में है।

धर्म-ग्रंथ के विरोध में निकालेंगे पदयात्रा
स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में ओबीसी और एससी-एसटी संगठन उतर आए हैं। ओबीसी और एससी-एसटी के 20 संगठन बुधवार को लखनऊ में धर्म ग्रंथ के विरोध में पदयात्रा निकालेंगे। परिवर्तन चौक से भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें कई पिछड़े नेता शामिल होंगे। स्वामी प्रसाद मौर्या का सम्मान भी किया जाएगा।

“CM से सदन में पूछूंगा सवाल शूद्र कौन-कौन हैं”
फिरोजाबाद में एक कार्यक्रम में सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए। रामचरितमानस विवाद अखिलेश यादव ने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री योगी हैं जो एक संस्था से आए हैं। उसका अपना एक इतिहास रहा है। मैं रामचरितमानस और शूद्र पर सीधा पूछूंगा कि सदन में बताइए, शूद्र कौन-कौन हैं। ये हमारा और आपका सवाल नहीं है, ये धार्मिक लोगों का सवाल है।

यह भी पढ़ें: KGMU के रिसर्च में दावा, मां का दूध शिशु के लिए खतरनाक, नॉनवेजिटेरियन मां का दूध जहर

उन्होंने कहा, "हम तो भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानते हैं, जिस पर हमें आपत्ति है उस पर हम सदन में पूछेंगे। जिस शब्द को लेकर बवाल मचा है उसके बारे में कोई क्यों नहीं बोल रहा है। मैं इसे लेकर सदन में सवाल पूछूंगा।”