28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KGMU के रिसर्च में दावा, मां का दूध शिशु के लिए खतरनाक, नॉनवेजिटेरियन मां का दूध जहर

ब्रैस्ट मिल्क यानी मां का दूध शिशु के लिए अमृत होता है लेकिन KGMU की एक रिसर्च ने इस बारे में सबको दंग कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 31 Jan 2023, 5:02 PM IST

maa.jpg

मां का दूध बच्चे की सेहत और पोषण के लिए अति आवश्यक होता है। मां के दूध का ही पोषण बच्चे को शुरुआती छह महीने और उसके बाद भी मिलता रहता है। नवजात अपनी मां के दूध पर ही निर्भर होते हैं। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और क्वीन मेरी अस्पताल ने एक रिसर्च किया है। नॉनवेजिटेरियन मां के दूध को जहर बताया है।

डिपार्टमेंट ऑफ बायोकेमिस्ट्री लैब में हुई रिसर्च में पाया गया कि महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क में भी कीटनाशक और घातक रसायन हैं। हैरान करने वाली बात है कि शाकाहारी महिलाओं की तुलना में मांसाहारी महिलाओं के दूध में कीटनाशक की मात्रा 3.5 गुना अधिक पाई जाती है।

मां के दूध में भी खतरनाक कीटनाश है मौजूद
KGMU में बायोकेमेस्ट्री के हेड अब्बास अली मेहदी ने बताया, “फसलों और खानपान की चीजों में अब अंधाधुंध खतरनाक रासायनिक पदार्थों और कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। रिसर्च में पाया गया कि मां के दूध में भी खतरनाक कीटनाशकों की मात्रा मौजूद है।”

अब्बास अली मेहदी ने आगे बताय, “नवजात शिशु के शरीर के लिए ऐसा दूध खतरनाक ही है। मेहदी ने यह भी कहा कि जन्म से ही बच्चों को इस तरह के घातक रसायन मिलने की वजह से ही अब कम उम्र में ही लोगों को अलग तरह की बीमारियां हो रही हैं।”

बचाव का यही है एकमात्र उपाय
मेहदी ने बताया “अगर महिलाएं इससे बचाव करना चाहती हैं तो वो हरी सब्जियों और फलों का खाना चाहिए। फलों और सब्जियों का खाने से पहले उनको अच्छे से साफ कर लेना चाहिए। कोशिश करें कि फल का छिलका उतारकर ही खाएं। अपनी डाइट में रोज कुछ न कुछ नया जोड़ते रहें। यही बचाव का एकमात्र उपाय है।

यह भी पढ़ें: हापुड़ के आशिक ने किया ऐलान- जो शादी में आएगा गोली खाएगा; करिश्मा सिर्फ मेरी है

उन्होंने ने आगे बताया, नॉनवेज के शौकीन लोगों को अच्छा चिकन परोसने के चक्कर में जानवरों को कई तरह के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। उनका वजन बढ़ाया जा रहा है। यह बड़ी वजह है कि मांसाहार का सेवन करने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क में कीटनाशक ज्यादा पाए गए हैं।