28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हापुड़ के आशिक ने किया ऐलान- जो शादी में आएगा गोली खाएगा; करिश्मा सिर्फ मेरी है

होने वाले दूल्हे के घर के बहार पोस्टर और गली की दीवारों पर पोस्टर में जान से मारने की धमकी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 31 Jan 2023, 11:12 AM IST

Threat

हापुड़ जिले में एक आशिक ने बवाल मचा दिया है। हापुड़ के फरीदपुर गांव में आशिक ने एक युवक के घर के बहार हवाई फायरिंग की और पेट्रोल बम फेंक दिया। युवक के परिजन ने घर के बहार आकर देखा तो दीवारों पर पोस्टर लगे मिले। पोस्टर में युवती के मंगेतर के लिए जान से मारने की धमकी लिखी थी।

आशिक ने युवती के नाम के साथ लिखा था, “करिश्मा सिर्फ उसकी है। उससे शादी की तो जान से मार दूंगा और बरात को श्मशान बना दूंगा।” युवक और युवती के परिजनों ने पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। तहरीर में लिखा युवती की 17 फरवरी को शादी होने वाली है।

घर के बाहर फेंका पेट्रोल बम
युवती के परिजन ने बताया, “गांव का एक लड़का मेरी बेटी के पीछे पड़ा है। वह उसकी शादी तुड़वाना चाहता है। इसीलिए वह आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा है। उसने पेट्रोल बम फेंक कर घर के बाहर आग लगाई थी। इसके बाद युवक अपने साथियों के साथ भाग गया था।”

पोस्टर देख गांव के लोग हुए हैरान
युवती के परिजनों ने देखा कि घर के बहार और गली में कई जगहों और दीवारों पर पोस्टर लगे हैं। इसके बाद आशिक ने दूल्हे के घर पर भी पोस्टर लगा दिया। पोस्टर देख गांव के लोग हैरान हो गए। पोस्टर में दूल्हे को बारात लाने पर जान से मारने की धमकी लिखी थी।

यह भी पढ़ें: 1 फरवरी से नोएडा में जब्त होंगी पेट्रोल-डीजल की इतनी साल पुरानी गाड़ियां

आशिक ने पोस्टर में लिखा है, “कान खोलकर सुन ले दूल्हे राजा। वह सिर्फ मेरी है। बरात लेकर नहीं आना। नहीं तो तू जिंदा नहीं बचेगा। बारात को श्मशान बना दूंगा। जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खानी है वहीं बरात में आए।” परिजनों का कहना है शादी में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

इस मामले पर सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामला काफी गंभीर लग रहा है। सिम्भावली पुलिस को मामले की जांच करने कार्यवाही के निर्देश दिया गया है। धमकी देने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। युवती की शादी में कोई रुकावट नहीं होगी।