लखनऊ

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 10 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 6 जिलों के SP भी बदले गए

IPS Transfer List: यूपी पुलिस में तबादले को लेकर योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। इस दौरान कुल 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2024, 2:52 PM IST
IPS Transfer List
IPS Transfer List

IPS Transfer List: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने प्रदेश में करीब 10 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर उन्हें नई जगह तैनाती दी है। जारी आदेश के मुताबिक, शामली, गाजीपुर, हरदोई, बिजनौर, एटा और जालौन के SP बदले गए हैं।

राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है। श्याम नारायण सिंह को पुलिस अधीक्षक एटा के रूप में तैनाती दी गई है। गौरव बंसवाल को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी और अभिषेक को पुलिस अधीक्षक बिजनौर बनाया गया है। नीरज कुमार जादौन को पुलिस अधीक्षक हरदोई बनाया गया है। ईराज राजा को गाजीपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

राम सेवक गौतम बने शामली के पुलिस अधीक्षक

राम सेवक गौतम को शामली का पुलिस अधीक्षक और केशव चन्द गोस्वामी को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। डॉ ओमवीर सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ भेजा गया है। वहीं डॉक्टर दुर्गेश कुमार को पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया है।

Updated on:
13 Jul 2024, 2:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7