लखनऊ

अयोध्या में 48 कंपनियों ने खोलें 36 हजार से अधिक नई नौकरियों के द्वार

योगी सरकार की पहल से अयोध्या में रोजगार के नए अवसर सामने आ रहे हैं। 18 अगस्त को आयोजित रोजगार मेले में 48 से अधिक कंपनियों ने 36,000 से अधिक जॉब्स ऑफर किए, जिससे हजारों युवाओं को अपने गृह जनपद में ही नौकरी पाने का मौका मिला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2024, 12:22 PM IST
Yogi Government Ayodhya Rojgar
Yogi Government Ayodhya Rojgar

Ayodhya jobs offer: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश के युवाओं को उनके गृह जनपद में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेशभर में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। रामनगरी अयोध्या में 18 अगस्त को हुए रोजगार मेले में 48 से अधिक कंपनियों ने 36,000 से अधिक जॉब्स ऑफर किए। इस मेले में 10,000 से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से साढ़े 5,000 से अधिक को प्लेसमेंट ऑफर भी मिल चुके हैं।

प्रमुख कंपनियों का युवाओं को रोजगार देने में बढ़ती रुचि

रोजगार के इन अवसरों में मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, और आईटी जैसे सेक्टर्स शामिल हैं। सुजलॉन एनर्जी, टंबल ड्राई सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, करियर ब्रिज, और आईबीएम जैसी प्रमुख कंपनियों ने अयोध्या के युवाओं को नौकरियों का प्रस्ताव दिया है।

तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण

सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 3,415 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन भी वितरित किए हैं, ताकि वे तकनीकी रूप से सक्षम हो सकें और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

Updated on:
20 Aug 2024, 12:22 PM IST
Published on: