महासमुंद

अचानक ब्रेक लगाकर वाहन के पीछे ठोक दी कार, घंटों कार की स्टेयरिंग में फंसी रही लाश

सरायपाली-बसना मार्ग स्थित ढाबे के समीप रात सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

2 min read
Jul 05, 2018
accident
अचानक ब्रेक लगाकर वाहन के पीछे ठोक दी कार, घंटों कार की स्टेयरिंग में फंसी रही लाश

सरायपाली. छत्तीसगढ़ के सरायपाली-बसना मार्ग स्थित ढाबे के समीप रात सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव कार की स्टेयरिंग में फंस गया। पांच घंटे मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार कार क्रमांक सीजी 08 एके 0051 भिलाई से बरगढ़ (ओडिशा) जा रही थी। कार को खुर्सीपार भिलाई का मजहर हुसैन चला रहा था। सरायपाली के नजदीक पहुंचते ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार का चालक मजहर हुसैन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि कार के सामने टे्रलर या ट्रक जा रहा था। चालक के अचानक बे्रक लगाने के कारण तेज रफ्तार कार वाहन के पीछे घुस गई।

इस घटना में चालक कार में ही फंस गया। उसे निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लिया गया। इसके बाद भी जब शव नहीं निकला, तो हाइड्रोलिक वाहन की सहायता की ली गई। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

बता दे कि फोरलेन निर्माण के बाद वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है। लगातार हादसे हो रहे हैं। यातायात पुलिस के अनुसार 1 जनवरी से 31 जून तक 227 हादसे हुए हैं। इसमें 104 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 179 लोग घायल हो गए हैं। 1 जनवरी से 31 जून 2018 तक 227 सड़क दुर्घटना में 108 की मौत हो गई। वहीं 189 लोग घायल हुए हैं।

Published on:
05 Jul 2018 12:15 pm
Also Read
View All
Labour Job Update: छत्तीसगढ़ में अब मजदूरों को काम के लिए सड़कों पर खड़े होने जरुरत नहीं, सीधे फोन पर मिलेगा रोजगार

Weather Update: महासमुंद में धीमे मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 2025 में फिर भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, फसलों पर असर की आशंका

Government Services: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा RTO चक्कर, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंची सेवाएं

Chhattisgarh News: बैटरी बैंक बनेगा छत्तीसगढ़, निकेल तांबा और प्लेटिनम के मिले भंडार, बारिश के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता