महासमुंद

PM Kisan Samman Nidhi: आज आएगी PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, बैंक में लगेगी कतार…

PM Kisan Samman Nidhi: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज जारी की जाएगी।

2 min read
आदिवासी किसान की 'PM किसान निधि’ खाते से राशि पार, ऑपरेटर बोले- समाधान में 15 दिन लगेंगे...(photo-patrika)
आदिवासी किसान की 'PM किसान निधि’ खाते से राशि पार, ऑपरेटर बोले- समाधान में 15 दिन लगेंगे...(photo-patrika)

PM Kisan Samman Nidhi: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज जारी की जाएगी। पंजीकृत किसानों में ई-केवायसी नहीं कराने वाले 2008 किसान, सम्मान निधि पाने से वंचित हो जाएंगे। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1 लाख 42 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है।

PM Kisan Samman Nidhi: ई-केवायसी नहीं, सम्मान निधि पाने से वंचित हो जाएंगे 2 हजार किसान

इसमें एक लाख 40 हजार किसानों की ई-केवायसी हो गई है। एक लाख 30 हजार सक्रिय किसानों के बैंक खातों में कुल 29 करोड़ 99 लाख रुपए डिजिटल हस्तांतरण किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग ने भी तैयारी कर ली है। किसानों को पूर्व में भी कहा गया था ई-केवायसी कराना जरूरी है।

इसके बाद भी दो हजार से अधिक किसानाें ने ई-केवायसी नहीं कराया है। शनिवार को किसानों के खाते में दो हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस समय किसानों को कृषि कार्य के लिए रुपए की आवश्यकता है। दो हजार मिलने से किसानों को राहत मिलेगी। इस साल फरवरी माह में ही 19 वीं किस्त जारी की गई थी।

बैंक में लगेगी कतार

योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 6 हजार रुपए जारी किए जाते हैं। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता के रूप में सम्मान निधि दी जाती है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2018 से हुई थी। कृषि विभाग के सहायक संचालक परमजीत सिंह कंवर ने बताया कि शनिवार को किसानों के खाते में राशि जारी की जाएगी। 2 हजार से अधिक किसानों ने ई-केवायसी नहीं कराई है। 1 लाख 30 हजार के खातों में राशि आएगी।

किसान सम्मान निधि आने के बाद बैंकों में किसानों की भीड़ उमड़ सकती है। वर्तमान में किसानों को खाद की आवश्यकता है। ऐसे में खाद व रासायनिक दवाओं का उपयोग करने के लिए किसान बैंकों में राशि निकालने के लिए उमड़ सकते हैं। जिला सहकारी बैंक में ज्यादा भीड़ उमड़ती है।

शिविर लगाने के बाद भी आगे नहीं आ रहे लोग

दो हजार से अधिक किसानों की ई-केवायसी नहीं हुई है। कुछ किसानों का आधार अपडेट नहीं हुआ है। ई-केवायसी कराने के लिए किसानों से अपील भी की गई थी। इसके बाद भी कई किसानों की ई-केवायसी नहीं हो पाई है। हर बार 2-3 हजार किसान योजना के लाभ से वंचित हो जाते हैं।

Published on:
02 Aug 2025 05:01 pm
Also Read
View All
Labour Job Update: छत्तीसगढ़ में अब मजदूरों को काम के लिए सड़कों पर खड़े होने जरुरत नहीं, सीधे फोन पर मिलेगा रोजगार

Weather Update: महासमुंद में धीमे मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 2025 में फिर भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, फसलों पर असर की आशंका

Government Services: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा RTO चक्कर, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंची सेवाएं

Chhattisgarh News: बैटरी बैंक बनेगा छत्तीसगढ़, निकेल तांबा और प्लेटिनम के मिले भंडार, बारिश के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता