12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Water Supply: शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत, अब दिन में तीन टाइम मिलेगा पानी

CG Water Supply: भीषण गर्मी की आहट और बढ़ती जल खपत को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। इस साल भी नगर पालिका गर्मी में पूरे शहर में तीन समय पानी की आपूर्ति करेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Water Supply: शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत, अब दिन में तीन टाइम मिलेगा पानी

CG Water Supply: महासमुंद में गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए शहर में पानी की आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। अब लोगों को राहत देने के लिए दिन में तीन बार पानी सप्लाई करने का फैसला लिया गया है, ताकि किसी भी इलाके में पानी की कमी की समस्या न हो। नगर निगम/जल विभाग ने पानी की बढ़ती मांग और गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सप्लाई सिस्टम में बदलाव किया है।

इसके तहत अब सुबह, दोपहर और शाम तीन समय पानी दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से शहर के सभी वार्डों में पानी की उपलब्धता बेहतर होगी और लोगों को लंबे समय तक पानी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भीषण गर्मी की आहट और बढ़ती जल खपत को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। इस साल भी नगर पालिका गर्मी में पूरे शहर में तीन समय पानी की आपूर्ति करेगी। इसकी शुरूआत आज 12 मार्च से हो रही है। सुबह 6 और शाम 7 बजे के अलावा दोपहर 2 बजे भी पानी सप्लाई की जाएगी।

बैठक में हुआ फैसला

इसकी तैयारी नगर पालिका ने पूरी कर ली है। बुधवार को पीआईसी की बैठक में इस पर फैसला हो चुका है। पानी सप्लाई के लिए नगर में 7 पानी टंकियां है, आज से नगर के 30 वार्डों में तीन टाइम पानी सप्लाई शुरू होगा। बैठक के दौरान अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने जल संरक्षण और समान वितरण पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कुछ लोग नलों में टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचते हैं, जिससे पड़ोस के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। शिकायत मिलने पर पंप जब्त किया जाएगा और जल कनेक्शन विच्छेद (काटने) की कार्रवाई की जाएगी।