महासमुंद

CG News: फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से 46 हजार की लूट, थाने में जुर्म दर्ज..

CG News: महासमुंद जिले में बसना फायनेंस बैंक के कर्मचारी से पैसे लूटकर ले जाने की बात सामने आई है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Feature image
फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से 46 हजार की लूट(photo-unsplash)

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बसना फायनेंस बैंक के कर्मचारी से पैसे लूटकर ले जाने की बात सामने आई है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार सूर्योदय स्मॉल फायनेंस बैंक सरायपाली में रिलेशनशिप कर्मचारी टिकेश्वर डड़सेना 12 जून को कलेक्शन के लिए बसना क्षेत्र ग्राम पर्रापाट, बड़ेटेमरी, डुमरपाली, छोटेपटनी, बडे़डाभा, छोटेडाभा, बसुंला समूह का पैसा वसूली करने आया था।

CG News: कर्मचारी से 46 हजार की लूट

करीब 46,300 रुपए की वसुली का पैसा को अपने बैग में रखकर मोटर साइकिल से सरायपाली आ रहा था। टिकेश्वर बैग को मोटर साइकिल की टंकी के ऊपर रखा था। इसी दौरान करीब 7.30 बजे संजय ढाबा से पौंसरा के मध्य एनएच-53 रोड पर बसना की ओर से एक मोटर साइकिल के चालक ने बाइक में रखे बैग को झपट कर ले गया।

इसके बाद टिकेश्वर ने उक्त गाड़ी का पीछा किया। लेकिन, वह तेज गति से निकल गया। टिकेश्वर ने घटना की जानकारी सूर्योदय स्मॉल फायनेंस बैंक सरायपाली पहुंचकर बैंक के ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार साहा को दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज किया।

Updated on:
14 Jun 2025 02:22 pm
Published on:
14 Jun 2025 02:22 pm
Also Read
View All
सांपों का ‘साइलेंट अटैक’, किसी को सोते समय तो किसी को काम करते हुए काटा, महासमुंद में 50 से अधिक सर्पदंश के मामले

Chhattisgarh News: पनीर के बाद अब मिठाइयों पर नजर, रक्षाबंधन पर पहले बिकेगी, फिर 14 दिन बाद खुलेगा शुद्धता का राज!

कहां से आ रहा पनीर, कहां जा रहा? ऐसे खुलेगा एनालॉग पनीर के नेटवर्क का राज, महासमुंद में सप्लाई चेन तोड़ने की तैयारी

गैस संकट से जूझ रहा महासमुंद, एजेंसियों के बाहर खाली सिलेंडर लेकर लग रही कतार, गांवों में फिर जले मिट्टी के चूल्हे

‘डिप्टी CM वापस जाओ’ के नारों से गूंजा महासमुंद, अरुण साव के दौरे पर कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे