महासमुंद

चुनाव में 7 लाख 82 हजार मतदाता करेंगे मतदान, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 3 चरणों में होगा सपन्न

CG Election 2025: महासमुंद जिले में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-2025 प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई।
2 min read
चुनाव में 7 लाख 82 हजार मतदाता करेंगे मतदान, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 3 चरणों में होगा सपन्न

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-2025 प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई। निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन सुबह 10:30 बजे किया गया। इसमें सीटों के आरक्षण और मतदान केंद्रों की सूची शामिल है।

चुनाव में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज से आरंभ हो चुकी है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार 3 फरवरी 2025 है। इसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार 4 फरवरी 2025 को होगी और प्रत्याशी अपना नाम गुरुवार 6 फरवरी 2025 तक वापस ले सकते हैं।

CG Election 2025:मतदाताओं की संख्या

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन तीन चरणों में सपन्न होगा। पहला चरण का मतदान सोमवार 17 फरवरी 2025 को होगा। इसमें जिले के बसना और सरायपाली क्षेत्र शामिल है। इसी तरह द्वितीय चरण के तहत पिथौरा और बागबाहरा क्षेत्र में गुरुवार 20 फरवरी को मतदान होगा और तृतीय चरण के तहत महासमुंद क्षेत्र में रविवार 23 फरवरी 2025 को मतदान निर्धारित किया गया है।

मतदान का समय प्रात: 6:45 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक निर्धारित है। खंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना यदि आवश्यक हो तीन चरणां में की जाएगी। जिसमें प्रथम चरण की तिथि मंगलवार 18 फरवरी, दूसरे चरण के लिए शुक्रवार 21 फरवरी एवं तीसरे चरण के लिए सोमवार 24 फरवरी 2025 की तिथि निर्धारित है।

सारणीकरण और अंतिम परिणाम की घोषणा अंतर्गत पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर प्रथम चरण की घोषणा बुधवार 19 फरवरी, द्वितीय चरण में शनिवार 22 फरवरी और तृतीय चरण में मंगलवार 25 फरवरी को परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुयालय पर प्रथम चरण की घोषणा गुरुवार 20 फरवरी द्वितीय चरण में रविवार 23 फरवरी और तृतीय चरण में 25 फरवरी 2025 को निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

3 चरणों में होगा सपन्न

जपं महासमुंद अंतर्गत 105 ग्राम पंचायतों में एक लाख 70 हजार 607 मतदाता हैए इनमें पुरुष मतदाता 83 हजार 558 व महिला मतदाता 87 हजार 49 है। बागबाहरा अंतर्गत 111 पंचायतों में एक लाख 53 हजार 281 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 75 हजार 217 व महिला मतदाता 78 हजार 62 एवं तृतीय लिंग 02 है।

पिथौरा अंतर्गत 126 ग्राम पंचायतों में एक लाख 75 हजार 611 मतदाता है, इसमें 85 हजार 819 पुरुष मतदाता और 89 हजार 790 महिला मतदाता एवं तृतीय लिंग मतदाता की संया 02 है। बसना अंतर्गत 102 ग्राम पंचायतों में एक लाख 41 हजार 164 मतदाता शामिल है। सरायपाली अंतर्गत 107 पंचायतों में एक लाख 41 हजार 618 मतदाता है।

Updated on:
28 Jan 2025 05:18 pm
Published on:
28 Jan 2025 05:17 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Monsoon 2026: महासमुंद की खुशखबरी- ट्रिपल सिस्टम से मानसून कोटा पूरा, केशवा जलाशय 6 साल बाद ओवरफ्लो की राह पर

सांपों का ‘साइलेंट अटैक’, किसी को सोते समय तो किसी को काम करते हुए काटा, महासमुंद में 50 से अधिक सर्पदंश के मामले

Chhattisgarh News: पनीर के बाद अब मिठाइयों पर नजर, रक्षाबंधन पर पहले बिकेगी, फिर 14 दिन बाद खुलेगा शुद्धता का राज!

कहां से आ रहा पनीर, कहां जा रहा? ऐसे खुलेगा एनालॉग पनीर के नेटवर्क का राज, महासमुंद में सप्लाई चेन तोड़ने की तैयारी

गैस संकट से जूझ रहा महासमुंद, एजेंसियों के बाहर खाली सिलेंडर लेकर लग रही कतार, गांवों में फिर जले मिट्टी के चूल्हे