29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Voters List : जबलपुर जिले में अब 19 लाख 10 हजार मतदाता, थर्ड जेंडर 91

दिसंबर से जनवरी के बीच 8449 मतदाता बढे़ हैँ। इनमें 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं की संया में 5333 की वृद्धि दर्ज की गई।

2 min read
Google source verification
Voter Id Card

Voters List : जिले में मतदाताओं की संया 19 लाख 10 हजार 507 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 68 हजार 586 है। महिला मतदाता 9 लाख 41 हजार 830 एवं अन्य (थर्ड जेंडर) की संया 91 है। सोमवार को जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले में दिसंबर से जनवरी के बीच 8449 मतदाता बढे़ हैँ। इनमें 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं की संया में 5333 की वृद्धि दर्ज की गई।

Voters List : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के अनुसार मतदाता सूची

चुनाव आयोग की ओर से फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। प्रमुख बिंदुओं की जानकारी देने के लिए कलेक्टर कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें अपर कलेक्टर नाथूराम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र सिंह के अलावा चित्रकांत शर्मा, आनंद साहू, श्याम सुंदर सिंह यादव, मोतीलाल अहिरवार, राजेश जायसवाल, रीतेश सिंह, आदेश दुबे, रामकुमार पासी, बृजेश दुबे, लक्ष्मण चौधरी, गिरजेश श्रीवास्तव मौजूद थे। दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रति सौंपी गई।

Voters List : मतदाताओं में 8449 की वृद्धि

बैठक में बताया गया कि जबलपुर जिले में प्रारूप प्रकाशन की स्थिति में मतदाता संख्या 19 लाख 2 हजार 58 थी। इसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 65 हजार 393, महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 569 एवं अन्य (थर्ड जेंडर) 96 थे। अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की यह संख्या में 8449 की वृद्धि हुई है।

Voters List : विधानसभा मतदाता संख्या

  • पाटन - 260274
  • बरगी - 247334
  • पूर्व - 252626
  • उत्तर - 219279
  • केंट - 190274
  • पश्चिम - 2,38252
  • पनागर - 273313
  • सिहोरा - 229155

Voters List : आंकड़ों की जुबानी

  • लिंगानुपात 972
  • ईपी रेशियो 67.63
  • नए वोटर्स 23,135
  • वरिष्ठ मतदाता 7,694
  • दिव्यांग मतदाता 22,154
  • सर्विस वोटर 1,842