महासमुंद

Anganwadi Recruitment 2026: आंगनबाड़ी भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, अब ई-भर्ती पोर्टल से होगी नियुक्ति

Anganwadi Recruitment 2026: अब सभी नियुक्तियां ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से होंगी और परियोजना कार्यालय द्वारा ऑनलाइन विज्ञापन जारी किए जाएंगे। नई व्यवस्था से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्वरित होगी।

less than 1 minute read
गर्मी को देखते हुए समय में बदलाव! अब सुबह 7 बजे से चलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की सुरक्षा जरुरी(photo-patrika)
गर्मी को देखते हुए समय में बदलाव! अब सुबह 7 बजे से चलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की सुरक्षा जरुरी(photo-patrika)

Anganwadi Recruitment 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब जिले में इन पदों पर नियुक्तियां पूरी तरह ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से की जाएंगी। संबंधित परियोजना कार्यालय द्वारा खाली पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया जाएगा।

Anganwadi Recruitment 2026: भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी

जिला कार्यक्रम अधिकारी टिक्वेंद्र जटवार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर जाना होगा। वहां ‘Candidate Login’ विकल्प चुनकर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।

इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर लॉगिन किया जा सकेगा। डैशबोर्ड पर पहुंचने के बाद ‘पद के लिए आवेदन करें’ विकल्प पर क्लिक कर जिला, शहरी या ग्रामीण क्षेत्र, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और संबंधित पद का चयन करना होगा।

Anganwadi Recruitment 2026: नई ऑनलाइन प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया

आवेदन पत्र में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरने के बाद निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी विवरण सही पाए जाने पर आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट किया जा सकेगा। यदि आवेदन प्रक्रिया के दौरान पात्रता, अंक गणना या अन्य किसी विषय पर आपत्ति हो, तो अभ्यर्थी ‘दावा-आपत्ति’ पेज के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग का कहना है कि नई ऑनलाइन प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी।

Published on:
14 Feb 2026 03:15 pm
Also Read
View All
Labour Job Update: छत्तीसगढ़ में अब मजदूरों को काम के लिए सड़कों पर खड़े होने जरुरत नहीं, सीधे फोन पर मिलेगा रोजगार

Weather Update: महासमुंद में धीमे मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 2025 में फिर भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, फसलों पर असर की आशंका

Government Services: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा RTO चक्कर, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंची सेवाएं

Chhattisgarh News: बैटरी बैंक बनेगा छत्तीसगढ़, निकेल तांबा और प्लेटिनम के मिले भंडार, बारिश के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता