महासमुंद

छुट्टियां मनाने घर जा रहे बैंक कर्मी को पिकअप ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

छुट्टियों में घर जा रहे बैंक कर्मी को पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई
less than 1 minute read
Sep 09, 2018
accident news
छुट्टियां मानने घर जा रहे बैंक कर्मी को पिकअप ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

महासमुंद. छत्तीसगढ़ में सड़क पर मौत का सिलसिला रुक ही नहीं रहा है। आये दिन हो रहे सड़क हादसे लोगों को अपनी जाने गवांनी पड़ रही है। महासमुंद में सड़क हादसे में एक बैंक के कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चाक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोतवाली थानांतर्गत ग्राम खरोरा तालाब के पास की है। बताया जा रहा है की शाम 7 बजे ग्राम खरोरा तालाब मोड़ के पास घोड़ारी की ओर से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 06 जीजी 5112 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया ग्राम शेर स्थित केनरा बैंक के कर्मचारी ललित कुमार देवांगन शनिवार-रविवार अवकाश होने पर शुक्रवार की शाम वह अपने घर पोटियाकला जिला दुर्ग जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इससे ललित देवांगन को गंभीर चोट आई।

इस हादसे के बाद मौजूद आस-पास के लोगों ने ललित को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है की तक ललित महासमुंद में किराए के मकान में निवास करता था।

आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर अब लोगों में आक्रोश भी पनपने लगा है। जबकि सड़क हादसों में अधिक लोगों की मौत हो जाती है और यह मौत स्वभाविक नहीं होती। कहीं न कहीं किसी की लापरवाही से ही होती है। कितने परिवार उजड़ गए और कितने लोग बेसहारा हो गए। यह हालात रोजाना ही गांव-शहर में दिखाई देते हैं, जब मेटाडोर, टैक्टर, पिकअप जैसे खुले मालवाहकों में सवारी ढोई जाती है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Updated on:
09 Sept 2018 05:35 pm
Published on:
09 Sept 2018 05:31 pm