महासमुंद

CG Crime: शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका की कर दी बेरहमी से हत्या, चेहरे पर पत्थर से किया हमला

CG Crime: खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा है। उसके सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

2 min read
Mar 25, 2026
पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार (Photo Patrika)

CG Crime: महासमुंद में बसना पुलिस ने युवती के अंधे कत्ल का खुलासा महज 6 घंटे में कर दिया। मामले में प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने शादी से मुकरने और बदनामी के डर से हत्या करना कबूल किया है।

थाना बसना क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुर में 24 मार्च 2026 की सुबह रामदास अजगल्ले ने सूचना दी कि उसकी 21 वर्षीय मूकबधिर पुत्री पुष्पा अजगल्ले का शव घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा है। उसके सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

मौके पर वैज्ञानिक अधिकारी और डॉग स्क्वाड की मदद से जांच शुरू की गई और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मृतका के पिता से मिले सुराग के आधार पर गांव के ही लोकनाथ पटेल (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए थे। युवती गर्भवती हो गई थी और शादी के लिए दबाव बना रही थी। बदनामी के डर से आरोपी ने हत्या की साजिश रची। 23 मार्च 2026 की देर रात करीब 12.30 से 1 बजे के बीच आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर घर के पीछे स्थित खेत में बुलाया। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ।

आरोपी के खून से सने कपडे बरामद

पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। बसना थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

चेहरे पर किया हमला

इसके बाद आरोपी ने पास में पड़े भारी पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और घटना के समय पहने खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

Published on:
25 Mar 2026 06:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर