11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News: छत्तीसगढ़ में 14 मई तक बारिश का यलो अलर्ट, द्रोणिका के असर से मौसम में बड़ा बदलाव

Weather News: प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह तेज धूप के बाद शाम में आंधी तूफान और बारिश से गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि 14 के बाद से भीषण गर्मी के संकेत है…

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Weather news

द्रोणिका के असर से मौसम में हुआ बदलाव ( Photo - Patrika )

Weather News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। वहीं आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार चढ़ाव रहने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। इसे लेकर 14 मई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी है। बता दें कि रायपुर, दुर्ग, महासमुंद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीच-बीच में हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिल रही है।

Weather News: द्रोणिका का असर

मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में द्रोणिका के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी के चलते आगामी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी लोगों को सतर्क रहने को कहा है। 14 मई तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। बीती रात महासमुंद जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दिन के समय उमस और गर्मी अब भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम में अचानक हो रहे बदलाव का असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है।

किसानों को राहत

किसान जहां बारिश से राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं तेज हवाओं और आंधी की आशंका से चिंतित भी हैं। दूसरी ओर आम लोग भी कभी गर्मी तो कभी ठंडे मौसम के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम खराब होने की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचने, बिजली कडकऩे के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और आवश्यक सतर्कता अपनाने की अपील की गई है।

दुर्ग रहा सबसे गर्म जिला

बारिश और बादलों के बीच भी प्रदेश में गर्मी का असर कम नहीं हुआ। रविवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर तेज होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है लो प्रेशर एरिया

मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा के मुताबिक फिलहाल कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सबसे अहम बात यह है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 48 घंटे में निम्न दाब का क्षेत्र यानी लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है।

इसका असर छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत के मौसम पर पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की स्थिति बन सकती है।

और भी हैं खबरें

आज से बढ़ सकता है तापमान, कई जिलों में गरज-चमक और बूंदाबांदी के आसार, जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?...पढ़ें पूरी खबर