महासमुंद

CG News: खनिज विभाग की सख्ती! अवैध रेत परिवहन करने पर 2 हाइवा वाहन जब्त

CG News: कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2025, 12:34 PM IST
अवैध रेत परिवहन करने पर 2 हाइवा वाहन जब्त (Photo source- Patrika)
अवैध रेत परिवहन करने पर 2 हाइवा वाहन जब्त (Photo source- Patrika)

CG News: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 26 जून को संयुक्त टीम द्वारा महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरपुर में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाइवा वाहन को जब्त किया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है।

CG News: प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान

खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान और खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा।

CG News: पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
26 Oct 2025, 12:34 PM IST
Published on: