
महासमुंद. नशे की सामान की तस्करी में सबसे ज्यादा तस्कर किये जाने वाला गांजा है। गांजा तस्करों ने अब तक इतने तरीके अपनाए है तस्करी के की क्राइम ब्रांच भी सख्ते में पड़ जाती है। उड़ीसा से बाकि बड़े राज्यों में गांजा तेजी से तस्कर हो रहा है। महीने में 10 से ज्यादा बार पुलिस गांजा तस्करो को पकड़कर कार्रवाई करते रहती है। अब तक करोड़ों के गांजा छत्तीसगढ़ में पकड़े जा चुके हैं फिर भी इस नशीली चीज की डिमांड इतनी है की रुकने का नाम नहीं ले रही।
ऐसा ही मामला फिर सामने आया है जब उड़ीसा से उत्तर प्रदेश की ओर लेजाया जा रहा था ये गांजा। मगर छत्तीसगढ़ में पुलिस ने इनके मनसूबे को नाकाम कर दिया। इस बार तस्करी के लिए लक्ज़री गाड़ी का हो रहा था इतेमाल।
आइए जानते हैं इससे पहले तस्करों ने क्या-क्या पापड़ बेले -
पुलिस को न हो शक इसलिए फैमिली गाड़ी का किया था उपयोग जिसमे बच्चे भी थे।
सरकारी गाड़ी का नंबर प्लेट इस्तेमाल किया था , जज और बड़े अधिकारी।
पुलिस के वर्दी में भी अपना चुकें है ये तरीका, महिला पुलिस की वर्दी में भी हुई थी एक महिला गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ओडिशा से कोमाखान के रास्ते गांजा तस्करी कर रहे चार युवकों को क्राइम स्क्वॉड की टीम ने पकड़ा है। इन आरोपियों से टीम ने 50 पैकेट गांजा बरामद किया। कोमाखान पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा २० ख के तहत कार्रवाई की है।
कोमाखान थाना प्रभारी संदीप मांडले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में गांजा भरा हुआ है, जो कोमाखान की ओर आ रही है। सूचना मिलते ही टीम ने कसीबाहरा मंडी नाका के पास घेराबंदी की। ओडिशा की ओर से आ रही कार क्रमांक एमएच ०५ बीएस ४१२९ को रोककर तलाशी ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने कार से गांजा बरामद किया।
टीम ने कार में सवार उत्तर प्रदेश के चार युवक राहुल उर्फ ऋतुराज यादव, विजेंदर कुमार यादव, गुड्डु कुमार गौतम और राजेश गौतम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। ज्ञात हो कि ओडिशा से गांजा तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है।
आए दिन कई लग्जरी वाहनों से गांजा की तस्करी होती है। पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद भी तस्कर पुलिस को चकमा देकर तस्करी का प्रयास करते हैं, लेकिन पुलिस के गिरफ्त में ये तस्कर आ जाते हैं। कोमाखान पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा २० ख के तहत कार्रवाई की है।