महासमुंद

सुशासन तिहार… नागरिकों की दस्तावेजों की जांच जरूर करें, शिविर में हितग्राहियों को मिला प्रमाण पत्र

Sushasan Tihar 2025: महासमुंद जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र का पहला समाधान शिविर कुंवर दिलीप सिंह जूदेव टाउन हॉल वार्ड-6 में आयोजित किया गया।

2 min read
सुशासन तिहार... नागरिकों की दस्तावेजों की जांच जरूर करें, शिविर में हितग्राहियों को मिला प्रमाण पत्र

Sushasan Tihar 2025: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र का पहला समाधान शिविर कुंवर दिलीप सिंह जूदेव टाउन हॉल वार्ड-6 में आयोजित किया गया।

इस शिविर में वार्ड-2 से लेकर 11 तक के नागरिकों ने भाग लिया और विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, और विधवा पेंशन कार्ड वितरण किया गया।

Sushasan Tihar 2025: गंभीरता से करें निराकरण

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, पार्षद एवं अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, एसडीएम हरिशंकर पैकरा आदि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने सर्वप्रथम विभागीय स्टॉल का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली एवं हितग्राहियों से भी बातचीत की। अतिथियों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में रक्तचाप परीक्षण कराया। मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय द्वारा जनता को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना हमारा साझा लक्ष्य है।

शिविर में हितग्राहियों को मिला प्रमाण पत्र

विधायक सिन्हा ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अनाधिकृत रूप से आकर बसने वाले और प्रवासी नागरिकों की पहचान, उनके निवास की जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि कोई भी व्यक्ति बिना उचित पंजीकरण के क्षेत्र में निवास न करे। उन्होंने पुलिस विभाग को साथ ही आवश्यकतानुसार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी विभाग को भी सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि जनता की मांग और समस्याओं के समाधान के लिए यह शिविर एक कड़ी की भांति है। समस्याओं का समाधान अधिकारी करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण त्वरित एवं गंभीरता पूर्वक करने के निर्देश दिए। स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि सरकार की मंशा है कि शिविर के माध्यम से समस्याओं का निदान हो। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्र में विकास के लिए अनेक प्रयास कर रही है।

Published on:
08 May 2025 01:20 pm
Also Read
View All
Labour Job Update: छत्तीसगढ़ में अब मजदूरों को काम के लिए सड़कों पर खड़े होने जरुरत नहीं, सीधे फोन पर मिलेगा रोजगार

Weather Update: महासमुंद में धीमे मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 2025 में फिर भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, फसलों पर असर की आशंका

Government Services: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा RTO चक्कर, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंची सेवाएं

Chhattisgarh News: बैटरी बैंक बनेगा छत्तीसगढ़, निकेल तांबा और प्लेटिनम के मिले भंडार, बारिश के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता