8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Susashan Tihar: सुशासन तिहार बना वरदान, एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र

Susashan Tihar: सुशासन तिहार लोगों के लिए वरदान साबित होने लगा है। लोक सेवा केन्द्र में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने पर एक ही दिन में नि:शुल्क जाति प्रमाण पत्र बनकर प्राप्त हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 23 Apr 2025, 12:39 PM IST

Susashan Tihar: सुशासन तिहार बना वरदान, एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र

Susashan Tihar: शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम रंगीटोला निवासी दीनालाल मंडलोई को एक दिन में ही जाति प्रमाण पत्र बनाकर प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें: CG News: दंतेवाड़ा में नए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने संभाला कार्यभार, विकास और सुशासन पर दिए निर्देश

दीनालाल मंडलोई ने बताया कि सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत तहसील कार्यालय डोंगरगांव स्थित लोक सेवा केंद्र में जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। लोक सेवा केन्द्र में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने पर एक ही दिन में नि:शुल्क जाति प्रमाण पत्र बनकर प्राप्त हो गया।

जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 28 को

राजनांदगांव. जिपं साधारण सभा की बैठक 28 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, वन, लोक निर्माण, खाद्य विभाग की विभागीय योजनाओं एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।