8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: दंतेवाड़ा में नए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने संभाला कार्यभार, विकास और सुशासन पर दिए निर्देश

CG News: सुशासन तिहार के आवेदनों के शीघ्र समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित निपटारा और मांगों का बजट के अनुसार निराकरण प्राथमिकता होनी चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 22 Apr 2025, 12:05 PM IST

CG News: दंतेवाड़ा में नए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने संभाला कार्यभार, विकास और सुशासन पर दिए निर्देश

CG News: दंतेवाड़ा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी दुदावत पूर्व में कोंडागांव में कलेक्टर और बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त रह चुके हैं। पदभार ग्रहण के बाद दुदावत ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

वहीं कलेक्टर ने शासन की प्राथमिक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने, समय पर कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने और कर्मठता से कार्य करने पर जोर दिया। कार्यभार ग्रहण समारोह में सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: CG Suspended News: निर्वाचन कार्य में बड़ी लापरवाही! कलेक्टर ने 4 कर्मचारियों को किया निलंबित…

शिकायतों का त्वरित निपटारा के निर्देश

CG News: सुशासन तिहार के आवेदनों के शीघ्र समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित निपटारा और मांगों का बजट के अनुसार निराकरण प्राथमिकता होनी चाहिए। नियद नेल्लानार क्षेत्र में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी विभागवार बैठक करने की बात कही। साथ ही, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निपटान, नक्सली प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, और स्वच्छता अभियान को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।