प्रभारी सचिव, कलेक्टर ग्राम झलमला के ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से आवेदन पत्रों एवं अन्य आवश्यक विषयों के संबंध में बातचीत की। आशा व्यक्त की कि आम जनता के आवेदनों का समुचित निराकरण हो सकेगा। इसके अलावा बालोद विकासखंड के ग्राम पंचायत कार्यालय उमरादाह, पड़कीभाट, लाटाबोड़ का भी अवलोकन किया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, सामाजिक पेंशन के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।