8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: सुशासन तिहार में बड़ी लापरवाही! कलेक्टर ने 2 CMO को जारी की नोटिस, जानें मामला…

CG News: कलेक्टर ने अफसरों को निर्देश दिए कि लोगों को आवेदन देने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। सभी आवेदनों की सही तरीके से इंट्री की जाए। समयसीमा पर उनका समाधान हो।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 11 Apr 2025, 11:00 AM IST

नोटिस

CG News: सुशासन तिहार के तहत कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर और राजिम क्षेत्र का सघन दौरा किया। गैर मौजूद अफसरों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा है। फिंगेश्वर के सीएमओ चंदन मानकर को गैर मौजूद रहने पर नोटिस जारी किया गया।

वहीं कोपरा सीएमओ श्याम लाल वर्मा को आवेदकों से सही तरीके से आवेदन न लेने पर नोटिस दिया गया है। कलेक्टर ने दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में रखी गई समाधान पेटियों का निरीक्षण किया। आवेदकों से उनकी शिकायतें व मांगें लीं। कलेक्टर ने अफसरों को निर्देश दिए कि लोगों को आवेदन देने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: चुनावी ट्रेनिंग से बिना बताए गायब रहे 276 कर्मचारियों, सबको किया नोटिस जारी…

CG News: सभी आवेदनों की सही तरीके से इंट्री की जाए। समयसीमा पर उनका समाधान हो। कलेक्टर ने सबसे पहले जनपद पंचायत गरियाबंद का दौरा किया। यहां उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री का अवलोकन किया। इसके बाद ग्राम पंचायत कोचवाय, सड़क परसुली, खरखरा समेत अन्य जगहों पर दौरा किया। ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानी।

कलेक्टर ने निर्माणाधीन शासकीय भवनों और स्कूलों का निरीक्षण भी किया। निर्माण कार्य शीघ्र पूरे करने कहा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम, छुरा एसडीएम रामसिंह सोरी, राजिम एसडीएम विशाल महाराणा व अन्य मौजूद रहे।