CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी ने 276 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उन कर्मचारियों के खिलाफ की गई, जो 13-14 फरवरी को आयोजित पंचायत चुनाव की ट्रेनिंग में बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहे।