महासमुंद

Holiday 2025: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अक्टूबर में 2 दिन रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Holiday 2025: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अक्टूबर 2025 में दो प्रमुख त्योहारों पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के अनुसार सरकारी दफ्तर इन दोनों दिन बंद रहेंगे, जबकि बैंक, कोषालय और उपकोषालय के लिए अवकाश लागू नहीं होगा।
less than 1 minute read
Feature image
फोटो: पत्रिका

Holiday 2025: महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक आगामी 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को दशहरा (महानवमी) के अवसर पर अवकाश रहेगा। इसके अलावा 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) भी स्थानीय अवकाश के रूप में घोषित किया गया है।

Holiday 2025: बैंक और कोषालय रहेंगे खुले

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में ही लागू होगा। जबकि बैंक, कोषालय एवं उपकोषालय इस आदेश के अंतर्गत नहीं आएंगे।

धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखकर निर्णय

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में पूरे उत्साह से मनाया जाता है, वहीं दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) खास तौर पर ग्रामीण अंचलों में परंपरा और आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है।

Holiday 2025: दोगुना होगा उत्साह

स्थानीय अवकाश की घोषणा से जिले के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों में हर्ष का माहौल है। अब वे इन पर्वों को अपने परिवार और समुदाय के साथ और भी उल्लास एवं भक्ति भाव से मना सकेंगे।

Published on:
30 Sept 2025 06:51 pm