महासमुंद

दिमाग अंदर पेट बाहर बाबुओं को सेल्फी लेना है बेहद जरूरी, नहीं तो होगी बड़ी कार्रवाई

सेल्फी नहीं लेने पर आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। जानिए बाबुओं की सेल्फी का राज..

2 min read
selfi

महासमुंद. दिमाग अंदर पेट बाहर बाबुओं को अब सेल्फी लेना बेहद जरूरी है। अगर वे इसे नजर अंदाज करते हैं तो बड़ी भूल होगी। क्योंकि राज्य शहरी विकास अधिकरण ने बाबुओं को सरकारी दफ्तर में सेल्फी लेना अनिवार्य कर दिया। वहीं, सेल्फी नहीं लेने पर आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। जानिए बाबुओं की सेल्फी का राज..

नगर पालिका में अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति की मॉनिटरिंग अब मोबाइल एप से होगी। एप से सेल्फी लेते ही कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज हो जाएगी। लोकेशन का भी आसानी से पता चल जाएगा। यह व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारी ड्यूटी से बंक नहीं मार पाएंगे।

ये भी पढ़ें

बीवी की बेदम पिटाई कर बेटे से कहा- ले जाओ अस्पताल, वापस लौटे तो मिली पति की लाश

राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) ने निष्ठा नाम का एक मोबाइल एप तैयार किया है। यह जीपीएस सिस्टम से जुड़ा होगा। इससे कर्मचारियों की मॉनिटरिंग की जाएगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक यह व्यवस्था नगर पंचायत और नगर पालिका में लागू होगी। नपा के अफसरों के मुताबिक अभी कर्मचारियों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं, इसलिए यह सुविधा शुरू नहीं हो पाई, लेकिन जल्द ही नगरीय निकायों में निष्ठा एप का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। एप की शुरुआत के बाद पालिका के कर्मचारियों को रोज कार्यालय पहुंचना ही पड़ेगा। क्योंकि एप से कर्मचारियों को अपनी सेल्फी लेना होगा।

पालिका से 200 मीटर दायरे में रहकर कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। ऑफिस आने-जाने के समय सेल्फी लेकर एप में अपलोड करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उपस्थिति दर्ज नहीं होगी।

एप में रहेगी कुंडली
निष्ठा एप में अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी जानकारी रहेगी। सॉफ्टवेयर में तस्वीर भी रहेगी। कर्मचारी ऑफिस पहुंचने के बाद निष्ठा एप को ऑन करेंगे। सेल्फी के ऑप्शन में जाएंगे। फिर फेस स्कैन होगा। इसके बाद सेल्फी लेकर इसे अपलोड कर अपनी उपस्थिति पक्की करेंगे। एप में उपस्थिति, दिनांक, समय और स्थान दर्ज हो जाएगा। इसकी उपस्थिति की निगरानी दो जगह होगी। पहली नगरीय निकाय प्रशासन और दूसरी नगर पालिका में। वहीं जीपीएस सिस्टम होने के कारण कर्मचारियों का लोकेशन भी दिख जाएगा।

काम में कसावट लाने की तैयारी
अभी कर्मचारी तरह-तरह का बहाना बनाकर ड्यूटी से बंक मार रहे हैं। इससे पालिका के जरूरी कार्य में बाधा आ रही है। काम नहीं होने के कारण जनता में आक्रोश है। नपा के जनप्रतिनिधि, जनता और अधिकारी कर्मचारियों को ढूंढते रहते थे। निष्ठा एप के क्रियान्वयन के बाद स्थिति सुधर जाएगी।

ये भी पढ़ें

राहत भरी खबर : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल होंगे 2.50 रुपए लीटर सस्ते
Published on:
05 Oct 2017 06:58 pm
Also Read
View All