महासमुंद

Rojgar Mela 2026: महासमुंद में 19 नवंबर को रोजगार मेला, 5 कंपनियों में होगी भर्ती, 10वीं पास को भी मौका

Rojgar Mela 2026: महासमुंद में 19 नवंबर को रोजगार मेला लगेगा। पांच निजी कंपनियां 299 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवा भी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 4:46 PM IST
Rojgar Mela
रोजगार मेला (photo AI image)

Rojgar Mela: महासमुंद में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर कॉलेज मचेवा महासमुंद में 19 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। उप संचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न नियोजक संस्थाओं द्वारा कुल 299 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती

इनमें स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विसेस सोसायटी, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी लिमिटेड तथा भारतीय जीवन बीमा निगम, महासमुंद शामिल हैं। इन संस्थाओं द्वारा बेबी सिटरए केयर टेकर, नर्सिंग स्टॉफ, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, सिक्योरिटी गार्ड, पर्यवेक्षक, सहायक पर्यवेक्षक एवं रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वींए 12वीं, स्नातक, बीएससी नर्सिंग एवं बीएससी कृषि उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं योग्य आवेदकों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार की स्वयं की फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

Updated on:
17 Nov 2026, 4:46 PM IST
Published on: